Salman Khan देश के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. आमतौर पर वो हर फिल्म के लिए 120 करोड़ तक की फीस लेते हैं. मगर Vamshi Paidipally के डायरेक्शन में बन रही SVC63 के लिए उन्होंने तगड़ा डिस्काउंट दिया है. वो भी कोई एक-दो नहीं बल्कि सीधे 50 करोड़ का. उन्होंने ये फैसला अपने एक दोस्त की खातिर लिया है.
सलमान ने दोस्त के लिए SVC63 की फीस में दे दिया 50 करोड़ का डिस्काउंट!
रफ़ी काज़ी ने सलमान को SVC63 प्रोजेक्ट दिलवाने में मिडिएटर का रोल निभाया था.

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान की इस फीस कटौती के पीछे उनके दोस्त रफ़ी काज़ी जिम्मेदार हैं. वो 'वेलकम', 'वेलकम बैक' और 'आन: मैन एट वर्क' जैसी फिल्मों में एसोसिएट प्रोड्यूसर रह चुके हैं. सलमान को SVC63 में जोड़ने के पीछे सबके बड़ा हाथ उनका ही है. यही नहीं, वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. सोर्स के मुताबिक,
"करीब 20 सालों से सलमान खान हर फिल्म के लिए 120 करोड़ या उससे ज्यादा की फीस लेते आए हैं. लेकिन उन्होंने SVC63 के मेकर्स को अपनी फीस में बड़ा डिस्काउंट दिया है. ऐसा उन्होंने अपने खास दोस्त रफ़ी काज़ी की वजह से किया, जो इस प्रोजेक्ट में मिडिएटर के रोल में हैं. इसके अलावा वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. इसलिए सलमान ने उनकी खातिर अपनी फीस को घटा दिया है."
हालांकि इस कटौती के बदले सलमान को प्रॉफिट शेयर मिल रहा है या नहीं, इस पर साफ़ तौर पर कुछ बताया नहीं गया. मगर इस तरह के केस में स्टार्स अक्सर शेयर लेते हैं. इसलिए ये माना जा रहा है कि सलमान ने यहां भी यही फंडा अपनाया होगा. वैसे भी मेकर्स अभी ज्यादा-से-ज्यादा बजट फिल्म के प्रोडक्शन पर खर्च करना चाहते होंगे. वो इसलिए क्योंकि किसी एक्टर को फीस का इतना बड़ा हिस्सा देने के बाद अक्सर मूवी की क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है. चूंकि सलमान का इस डिपार्टमेंट में हालिया एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा, यही कारण है कि वो अपनी फीस घटाने को तैयार हो गए हैं.
रही SVC63 की बात, तो अगस्त में ही सलमान फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ यूरोप रवाना होंगे. ऑस्ट्रिया समेत वहां के कई इलाकों में फिल्म का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा. ये सीन्स 'धुरंधर' वाली एक्शन टीम के गाइडेंस में शूट होंगे. उसके बाद मेकर्स हैदरबाद शेड्यूल के लिए दोबारा भारत आ जाएंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. SVC63 अगले साल ईद यानी मार्च 2027 के शुरुआती हफ्ते में रिलीज़ होगी. वहां इसका क्लैश प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से होगा.
वीडियो: SVC63 में सलमान खान की सबसे खूंखार एंट्री? 100 इंटरनेशनल फाइटर्स संग शूट शुरू













