The Lallantop

लड़कियों पर बोले सलमान - "पहले वो आपको जान कहती हैं, फिर आपकी जान लेती हैं"

सलमान की इस बात को स्वघोषित 'सिंगलहुड' के फौजी सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान ने कहा कि उन्हें लगता है जान अधूरा शब्द है. फोटो - ट्विटर

Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है. उस सिलसिले में फिल्म की टीम अभी प्रोमोशन्स में बिज़ी है. कारवां को बढ़ाते हुए वो लोग पहुंचे The Kapil Sharma Show पर. 15 और 16 अप्रैल को ये एपिसोड सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होना है. फिल्म वाले तो अपना प्रोमोशन कर ही रहे हैं. मगर चैनल भी सलमान वाले एपिसोड को प्रमोट करने में कोई ढिलाई नहीं बरत रहा. एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो आया है. जहां होस्ट कपिल सलमान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछ रहे हैं. इस पर सलमान किसी निर्मोही की तरह जवाब देते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कपिल उनसे पूछते हैं कि वैसे भाई तो आपको हर कोई बोलता है, पर जान बोलने का हक आपने किसको दिया हुआ है. इस पर सलमान का कहना था,

किसी हो हक नहीं देना जान बोलने का. जान बोलने से स्टार्ट होता है और फिर जान ले लेते हैं. मैं आपके साथ रहकर इतनी खुश हूं. मैं इतनी खुशनसीब हूं. थोड़ा सा वक्त निकल जाता है. उसके बाद आई लव यू आता है. जैसे ही आई लव यू आया, वैसे ही पता चला कि ये फंसा. उसके बाद आपकी ज़िंदगी बर्बाद. 

Advertisement

सलमान आगे कहते हैं कि जान एक बड़ा अधूरा शब्द है. पूरा वाक्य शायद ये होगा कि जान ले लूंगी तेरी, उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी. उसकी भी जान लूंगी. सलमान के इस वीडियो के जवाब में ज़्यादातर लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया. कुछ जनता ऐसी भी थी जो भाई को हमेशा सिंगलहुड के ब्रांड एम्बेसडर की तरह सेलिब्रेट करते रहना चाहती है. बहरहाल कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें सलमान का ह्यूमर जंचा नहीं. उन्होंने इस बातचीत को क्रिंज से ऊपर किसी और बात का दर्जा देना ज़रूरी नहीं समझा. 

बता दें कि सलमान की आने वाली फिल्म को अजित की फिल्म ‘वीरम’ से जोड़ा जा रहा है. दोनों की कहानियां बहुत हद तक मिलती-जुलती हैं. मगर मेकर्स ने किसी भी पॉइंट पर ये नहीं कहा कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ वीरम का रीमेक है. 

वीडियो: सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' वाले फरहाद सामजी बोले फिल्म का इंटरवल ब्लॉक सबसे बड़ा है

Advertisement

Advertisement