The Lallantop

सलमान बनाने वाले थे 'तेरे नाम' का सीक्वल, सतीश कौशिक ने किया था वादा

सतीश कौशिक ने सलमान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी काम किया है

Advertisement
post-main-image
'तेरे नाम' को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था.

सलमान खान के करियर को नई दिशा देने वाली पिक्चर थी, 'तेरे नाम'. इसको डायरेक्ट किया था सतीश कौशिक ने. उनका हाल ही में 9 मार्च को निधन हो गया था. अब सलमान ने बताया है कि डेथ से पहले सतीश ने उनसे 'तेरे नाम 2' के आइडिया पर भी बात की थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने 'तेरे नाम' और सतीश कौशिक को याद किया. उन्होंने बताया कि आज से 20 साल पहले सतीश ने सिर्फ एक लाइन का आइडिया सुनाया था. उन्हें आइडिया बहुत कमाल लगा था. इत्तफाक ये है कि सलमान की पिक्चर 'किसी का भाई किसी की जान' में 'तेरे नाम' की लीड भूमिका चावला भी हैं. साथ ही खुद सतीश कौशिक भी हैं. हाल ही में रिलीज हुए गाने 'बल्ले-बल्ले' में वो नज़र भी आ रहे हैं.

खैर, सलमान ने आगे बताया कि अभी सतीश के गुज़र जाने से पहले तक उनके साथ वो टच में थे. उनका बढ़िया रिलेशन था. सलमान ने सतीश कौशिक के साथ 'तेरे नाम' के सीक्वल का आइडिया साझा किया था. दोनों ने डिस्कशन किया था कि कहानी में 20 साल बाद क्या हुआ होगा. सतीश ने सलमान से 'तेरे नाम' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम करने का वादा भी किया था. अब सतीश तो नहीं हैं, पर सलमान का कहना था कि वो सीक्वल पर आगे कभी काम ज़रूर करेंगे.

Advertisement

सतीश ने निधन से पहले 'किसी का भाई किसी का जान' शूट की थी. अरबाज़ की फिल्म के लिए भी उन्होंने शूट कर लिया था. सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ वो अलग प्रोजेक्ट भी करने वाले थे. उन्होंने स्क्रिप्ट लिख ली थी. कौशिक ही इसे डायरेक्ट करते. वो लोकेशन हंट भी शुरू करने वाले थे. पर दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया.

सतीश कौशिक के निधन पर सलमान ने लिखा था:

मैंने हमेशा उनका सम्मान किया. उनको प्यार किया. वो जिस तरह के इंसान थे, मैं हमेशा इसके लिए उन्हें याद करूंगा. उनकी आत्मा को शांति मिले.

Advertisement

हाल ही में 13 अप्रैल को सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्तों ने एक छोटा-सा इवेंट ऑर्गनाइज़ किया. अनिल कपूर, नीना गुप्ता जैसे कलाकारों ने उन्हें अपने तरीके से याद किया. मगर हाइलाइट रही सतीश कौशिक की बेटी वंशिका. 11 साल की बच्ची ने अपने पिता के नाम एक लेटर पढ़ा. जिसे सुनकर लोग इमोशनल हो गए. अनुपम खेर ने वंशिका का लेटर पढ़ते हुए वीडियो शेयर किया. साथ ही उसके पीछे की कहानी भी बताई.

मेरे दोस्त सतीश कौशिक की मृत्यु पर सतीश की 11 साल की बेटी वंशिका ने एक चिट्ठी बंद लिफाफे मुझे दी. ये कहकर कि प्लीज़ इसे बिना खोले पापा की चिता पर रख देना. जो मैंने किया. पर मैंने उस चिट्ठी की फोटो लेने को भी कहा. कल जब हम सतीश का 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे, तब कई लोगों ने गाने गाए. सतीश के साथ अपनी खूबसूरत साझेदारी पर बात की. लेकिन जब वंशिका ने अपने पिता के लिए लिखा लेटर पढ़ा, तो उसने सबका दिल तोड़ दिया. आपका दिल भी इस लव लेटर को सुनकर टूट जाएगा.

सतीश कौशिक की मेमरी में ऑर्गनाइज़ की गई इस शाम में शबाना आज़मी और जावेद अख्तर भी मौजूद थे. जावेद अख्तर ने बताया कि वो सतीश कौशिक को ध्यान में रखते हुए एक स्क्रिप्ट लिख रहे थे, जिसे बोनी कपूर बनाने वाले थे. ये रोल वो सतीश कौशिक को ही क्यों देना चाहते थे, इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई. उन्हें ऐसा लगता था जैसे सतीश का उन पर कोई कर्ज़ हो. लेकिन सतीश गुज़र गए और वो रोल उन्हें ऑफर नहीं कर पाए. 

वीडियो: सतीश कौशिक के कैलेंडर, पप्पू पेजर, शराफत अली, मुथुस्वामी और काशीराम जैसे दमदार रोल्स की कहानी

Advertisement