The Lallantop

मेकर्स की ज़िद की वजह से सलमान-एटली की A6 बंद हो गई!

Salman Khan, Atlee की A6 में Will Smith होंगे?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की A6 को एटली डायरेक्ट करने वाले हैं.

Salman Khan, Atlee की A6 को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं. डायरेक्टली तो नहीं लेकिन इशारे-इशारे में एटली ने इस फिल्म को लेकर हिंट भी दिया है. कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि फिल्म के इतने ज़्यादा बजट की वजह से इस पर काम रोका गया. अब खबर है कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी बड़ा मसला फंस रहा है. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के बीच भी क्लैशेज़ हो रहे हैं. जिसकी वजह से फिलहाल A6 डिब्बाबंद होती नज़र आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, A6 को लेकर चर्चा था कि एटली इस फिल्म में सलमान के अपोज़िट किसी बड़े साउथ स्टार को कास्ट करना चाहते थे. जिसके लिए वो Rajinikanth और Kamal Haasan के पास भी पहुंचे थे. मगर वहां बात बनी नहीं. अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एटली अपना ये प्रपोज़ल लेकर हॉलीवुड तक पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में सलमान के साथ Will Smith को कास्ट करना चाहते हैं. सलमान, विल स्मिथ और एटली को मिलाने का जुगाड़ भी कर रहे थे. ताकि A6 पर काम चालू हो सके.

मगर A6 के प्रोड्यूसर्स इस चीज़ पर राज़ी नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एटली से उनके फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है. प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स चाहता है कि फिल्म में किसी साउथ सुपरस्टार को ही लिया जाए. अब जब तक रजनीकांत और कमल हासन अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं तब तक A6 को आगे बढ़ाने का उनका कोई मन नहीं है. इसी वजह से ये फिल्म कुछ समय के लिए होल्ड पर डाल दी गई है.

Advertisement

रिपोर्ट्स ये भी हैं कि सलमान और एटली इस फिल्म पर लगातार बातें कर रहे हैं. वो दोनों ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहते हैं. ताकि किसी भी तरह ये फिल्म शुरू की जा सके. वो दोनों ये कोशिश भी कर रहे हैं कि प्रोड्यूसर्स की डिमांड को भी ध्यान में रखा जाए. बाकी मार्च तक इसपर फाइनल डिसिज़न लिया जाएगा.

वैसे सलमान के साथ एटली का ये फुल फ्लेज्ड पहला कोलैबरेशन होगा. इससे पहले सलमान, एटली की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'बेबी जॉन' में दिखे थे. वरुण धवन की इस फिल्म में उनका कैमियो था. अब A6 में एटली, सलमान को डायरेक्ट करेंगे. ‘जवान’ और ‘बिगिल’ जैसी फिल्मों की सक्सेस के बाद जनता ये देखना चाहती है कि एटली, सलमान को पर्दे पर कैसे प्रेजेंट करते हैं.

बाकी फिलहाल सलमान खान 'सिकंदर' में दिखाई देंगे. जो इस साल ईद पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. 

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर कब आएगा, पता चल गया

Advertisement