The Lallantop

'विक्रम-वेधा' फिल्म के फेलियर पर बोले सैफ अली खान

सैफ ने कहा, ''ये कोई नहीं जानता है कि ऑडिएंस क्या पसंद करेगी क्या नहीं.''

Advertisement
post-main-image
विक्रम-वेधा फिल्म में सैफ अली खान-ऋतिक रोशन.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह नीचे पढ़ सकते हैं. आज पढ़िए 'विक्रम-वेधा' की फेलियर पर क्या बोले सैफ अली खान और कब रिलीज़ होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'ब्लर'.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


# अनिरुद्ध रविचंद्रन देंगे जूनियर एनटीआर की फिल्म का म्यूज़िक

जूनियर एनटीआर जल्द ही कोरताला सिवा की फिल्म NTR30 में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म का म्यूज़िक 'विक्रम' फिल्म का म्यूज़िक देने वाले अनिरुद्ध रविचन्द्रन देंगे. कोरताला सिवा ने ट्विटर पर अनिरुद्ध के साथ तस्वीर शेयर की. फिल्म के प्रोडक्शन और म्यूज़िक पर काम शुरू हो चुका है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Advertisement

# 'डंकी' शूट के लिए पहुंचे शाहरुख, सामान खरीदते वीडियो वायरल

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिज़ी हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शाहरुख सुपरमार्केट से शॉपिंग करते दिख रहे हैं. 

Advertisement

उनके साथ फिल्म के कुछ क्रू-मेम्बर्स भी दिख रहे हैं. 'डंकी' की शूटिंग सऊदी अरब में हो रही है. राजकुमार हिरानी की ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी.

# 'विक्रम-वेधा' फिल्म के फेलियर पर बोले सैफ अली खान

सैफ अली खान रिसेंटली 'विक्रम-वेधा' में नज़र आए थे. मगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. जिस पर बात करते हुए सैफ ने कहा, ''हमें एक-दूसरे के प्रति विनम्र रहना चाहिए. ये कोई नहीं जानता है कि ऑडिएंस क्या पसंद करेगी क्या नहीं. मुझे कोई आईडिया नहीं क्या हुआ है लेकिन कुछ तो हुआ है.''

# मशहूर बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का हुआ निधन

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया. वो 24 साल की थी. उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. मगर बचाया नहीं जा सका. एंड्रिला कैंसर सर्वाइवर भी थीं. उन्होंने दो बार कैंसर को मात दी थी.

# नहीं रहे 'पावर रेंजर्स' स्टार जेसन डेविड फ्रैंक

'पावर रेंजर्स' में ग्रीन रेंजर बनने वाले एक्टर जेसन डेविड फ्रैंक का निधन हो गया. वो 49 साल के थे. उनकी मौत की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है. डेविड, 'पावर रेंजर्स' के अलावा Sweet Valley High में भी दिखाई दिए थे.

# 06 दिसंबर को रिलीज़ होगी तापसी की 'ब्लर'  

तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस में बनी पहली फिल्म 'ब्लर' की रिलीज़ डेट आ गई. ये साल 2010 में आई थ्रिलर स्पैनिश फिल्म 'जूलियाज़ आइज़' की हिंदी रीमेक होगी. इसे 06 दिसंबर से ज़ी 5 पर देखा जा सकेगा.

# अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए फिल्म बनाएंगी रीमा कागती

डायरेक्टर और प्रड्यूसर रीमा कागती अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए फिल्म बनाएंगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक सटायर फिल्म होगी. जिसे वरुण ग्रोवर लिखेंगे. फिल्म में 'मेड इन हैवेन' वाले एक्टर शशांक अरोड़ा और 'व्हाइट टाइगर' वाले आदर्श गौरव होंगे. फिल्म का टाइटल फिलहाल नहीं रखा गया है.

# मशहूर अदाकारा तबस्सुम का निधन

मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम का 19 नवंबर को निधन हो गया. वो 78 साल की थीं. उनको हार्ट अटैक आया था. उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. तबसुम्म ने साल 1947 से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. वो कई टीवी शोज़ का हिस्सा रही थीं.

वीडियो: KGF स्टार यश ने साउथ सिनेमा का मज़ाक उड़ाने पर बड़ी बात कह दी!

Advertisement