The Lallantop

'RRR' का ट्रेलर आ गया, जिसने रिलीज़ होने से पहले ही 'बाहुबली' को पछाड़ दिया है

स्क्रीन पर जो धांसू एक्शन दिख रहा है, उसके लिए हॉलीवुड से टीम लाए हैं राजामौली.

Advertisement
post-main-image
बड़े बंपर बजट में बनी 'RRR' में बड़ी स्टार कास्ट एक साथ आ रही है.
'बाहुबली' वाले एस.एस राजामौली की मच अवेटेड फ़िल्म 'RRR' का ट्रेलर फाइनली आ गया है. 'RRR' एक पैन इंडिया रिलीज़ फिल्म है. इस कारण फिल्म का ट्रेलर भी तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ हुआ है. कैसा है 'RRR' का ट्रेलर और क्या हैं इस ट्रेलर की ख़ास पांच बातें, आइये जानते हैं. 1.कहानी क्या लग रही है स्टोरी बेस्ड है आज़ादी के पहले के दौर में. देश में अंग्रेज़ों की हुकूमत है. अंग्रेज़ हिन्दुस्तानियों के खिलाफ़ ज़ुल्म कर रहे हैं. एक अंग्रेज़ अफ़सर गोंड कबीले की बच्ची को उठाकर ले आता है. ऐसे में कबीले का लीडर भीमा अंग्रेजों से लोहा लेता है. लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ़ खड़े होने के लिए प्रेरित करता है. भीमा और विद्रोह करते अन्य हिन्दुस्तानियों को रोकने के लिए अंग्रेज़ सरकार एक हिंदुस्तानी मूल के अफसर को ही ज़िम्मा सौंपती है. ये अफ़सर है भीमा का बचपन का दोस्त और एक ज़माने में कबीले का लीडर रहा अल्लूराम सीताराम राजू. ट्रेलर में पहले तो अल्लूराम अंग्रेजों की ओर से हिन्दुस्तानियों पर ज़ुल्म करता हुआ दिखता है. लेकिन बाद में वो भी भीमा के साथ मिल अंग्रेजों के खिलाफ़ जंग छेड़ देता है. इस जंग का क्या नतीजा निकलता है और क्या है 'RRR' की पूरी कहानी, ये हमें फ़िल्म देखकर मालूम चलेगा.
जुनियर ntr ने फ़िल्म के लिए तगड़ी सेहत बनाई है.
जुनियर ntr ने फ़िल्म के लिए तगड़ी सेहत बनाई है.
2. कितनी बड़ी होगी इस बार की रिलीज़? एस.एस राजामौली की पिछली दो फिल्मों ने रीजनल सिनेमा और हिंदी सिनेमा के बीच के अंतर को खत्म करने का काम किया था. राजामौली की 'बाहुबली' 4000 स्क्रीन पर वर्ल्डवाइड रिलीज़ हुई थी. फिल्म भयंकर सफ़ल हुई, जिसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट 9000 स्क्रीन्स पर दुनियाभर में रिलीज़ किया गया. इंडिया में फिल्म रिकॉर्ड 6500 स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज़ हुई थी.
अब 'RRR'के साथ राजामौली एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ 'RRR' इस बार रिकॉर्ड दस हज़ार स्क्रीन्स पर दुनिया भर में रिलीज़ होगी. TOI की खबर के मुताबिक़ मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स रिकॉर्ड 325 करोड़ में बेचे हैं. फिल्म का ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं.
3. ट्रेलर में क्या दिखा? राजामौली अपने ग्रैंड स्केल विजुअली ब्यूटीफुल एक्शन के लिए जाने जाते हैं. उनकी दोनों 'बाहुबली' फिल्मों में ज़बरदस्त एक्शन सीन्स थे. जिन सीन्स को फिल्म के रिलीज़ के इतने दिनों बाद भी लोग याद करते हैं. कुछ वैसा ही ज़बरदस्त एक्शन 'RRR' के ट्रेलर में भी दिख रहा है. जहां NTR और राम चरण ज़बरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए दिख रहे हैं. फिल्म का एक्शन ज़बरदस्त दिख रहा है. ट्रेलर में दिखे सीन्स से ही एक बात तो अभी ही पूरे दावे के साथ कही जा सकती है कि 'RRR' में के के सेंतिल की सिनेमेटोग्राफी बहुत ही उम्दा स्तर की है. ट्रेलर में सुनाई दिया एम.एम कीरावनी का बैकग्राउंड स्कोर भी आला दर्जे का है. साबू सिरिल का प्रोडक्शन डिज़ाइन भी काफ़ी रिच दिख रहा है. 'अवतार' जैसी फिल्मों में एनीमेशन का काम करने वाली कंपनी फ्रेमस्टोर ने 'RRR' में एनीमेशन का काम किया है. सिर्फ़ इतना ही नहीं 'द लायंस किंग' और 'गार्डियन ऑफ़ द गैलेक्सी' में उम्दा VFX का काम करने वाली मूविंग पिक्चर कंपनी भी 'RRR' से जुड़ी हुई है.
राम चरण और जुनियर NTR फिल्म में फ़ेसऑफ कर रहे हैं.
राम चरण और जुनियर NTR फिल्म में फ़ेसऑफ कर रहे हैं.
4. कास्टिंग NTR जूनियर ने फिल्म में कोमारम भीम का रोल किया है. ट्रेलर में दिख रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए ज़बरदस्त बॉडी बना ली है. राम चरण फिल्म में सीताराम राजू का किरदार निभा रहे हैं. दोनों ही स्टार्स एकदम कसे शरीर के साथ नज़र आ रहे हैं. 'RRR' में साउथ के इन दो सुपरस्टार्स का साथ आना ही अपने आप में फैन्स के लिए डबल ट्रीट है. ट्रेलर में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं. ये इन दोनों ही बॉलीवुड स्टार्स की पहली तमिल फिल्म है. फिल्म में आपको श्रिया सरन भी दिखाई देंगी.
आलिया भट्ट.
आलिया भट्ट.
5. कब आएगी 'RRR' 400 करोड़ के बंपर बजट में बनी 'RRR' की पहले रिलीज़ डेट 30 जुलाई 2020 मुक़र्रर की गई थी. लेकिन कोविड के कारण फ़िल्म अटक गई. मेकर्स के पास फिल्म को OTT पर रिलीज़ करने के कई ऑफर आए थे. लेकिन राजामौली हर ऑफर को ठुकराकर थिएटर खुलने के इंतज़ार में रहे. फाइनली थिएटर खुल गए हैं और 'RRR' अगले साल 7 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर आ जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement