The Lallantop

'सिकंदर' की शूटिंग फंसी, क्या ईद पर रिलीज़ हो पाएगी सलमान की फिल्म?

'सिकंदर' की शूटिंग से पहले रश्मिका मंदन्ना चोटिल हो गई हैं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म से कोई भी डिटेल लीक ना हो इसके लिए मेकर्स पूरी सावधानी बरत रहे हैं.

A working man का trailer आया,  हॉरर-कॉमेडी की फिल्म Chamunda नहीं करेंगे Shahrukh Khan, इस वजह से रुका Salman Khan की Sikandar का शूट. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. 'अ वर्किंग मैन' का ट्रेलर आया

जेसन स्तेथम की फिल्म 'अ वर्किंग मैन' का ट्रेलर आ गया है. ये एक थ्रिलर फिल्म है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि जेसन का किरदार एक गुमशुदा लड़की की तलाश में निकलता है. इस फिल्म को डेविड एयर ने डायरेक्ट किया है.  'अ वर्किंग मैन' 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

2. इस दिन भारत में री-रिलीज़ होगी 'इंटरस्टेलर'

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंटरस्टेलर' फाइनली भारत में री- रिलीज़ होने जा रही है. वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि ये भारत में 7 फ़रवरी को रिलीज़ होगी. फिल्म की 10वीं सालगिरह के मौके पर इसे दुनियाभर के थिएटर्स में दोबारा लगाया गया था. लेकिन भारत में 'पुष्पा 2' के चलते इसकी रिलीज़ में देरी हुई.

Advertisement
3. लॉस एंजेलिस में लगी आग में कई एक्टर्स के घर जले

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग में कई लोगों के घर जल कर राख हो गए. ये शहर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड के लिए मशहूर है. यहां कई एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के घर भी हैं. बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर, पेरिस हिल्टन जैसे कई सेलिब्रिटीज़ के घर इस हादसे की चपेट में आ गए.

4. हॉरर-कॉमेडी की फिल्म 'चामुंडा' नहीं करेंगे शाहरुख

कुछ दिनों से ये खबरें चल रही थीं कि मैडॉक फिल्म्स और अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से शाहरुख खान जुड़ेंगे. बताया गया कि अमर कौशिक ने शाहरुख को 'चामुंडा' नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाई. अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से नहीं जुड़ना चाहते. हंगामा ने एक सोर्स के हवाले से बताया, ''अमर कौशिक 'चामुंडा' फिल्म को शाहरुख खान और आलिया भट्ट के साथ बनाना चाहते थे. मगर चीज़ें कुछ ठीक नहीं बैठ रहीं. इसलिए ये कोलैबरेशन नहीं हो पा रहा है. शाहरुख ने मेकर्स से उन्हें कोई और फिल्म या कहानी सुनाने को कहा है.''

5. 'इमरजेंसी' बनाकर गलती कर दी- कंगना रनौत

हाल ही में कंगना रनौत ने न्यूज़ 18 पर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के बारे में बात की. उन्होंने कहा, इमरजेंसी' को डायरेक्ट करके उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है. अब वो भविष्य में कभी भी कोई पॉलिटिकल फिल्म नहीं बनाएंगी. कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म है. ये पिक्चर 17 जनवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

Advertisement
6. इस वजह से रुका सलमान की 'सिकंदर' का शूट

सलमान खान की 'सिकंदर' के लास्ट लेग का शूट चल रहा है. हाल ही में खबर आई कि 'सिकंदर' की शूटिंग से पहले रश्मिका मंदन्ना चोटिल हो गई हैं. जिसकी वजह से फिल्म का शूट कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम करते हुए उन्हें ये चोट लगी है. जिससे वो तेज़ी से रिकवर भी हो रही हैं. डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल एक छोटा सा ब्रेक लेने की सलाह दी है. जिसके चलते 'सिकंदर', 'थामा' और उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स का शूट रुक गया है. 'सिकंदर' 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' के टीज़र, गानों और ट्रेलर को लेकर मेकर्स का क्या प्लान है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement