The Lallantop

फिर फंसे रणवीर, जिस देवी को भूतनी कहा था, उन्हीं के मंदिर जाकर माफ़ी मांगनी होगी

जीभ निकालकर, आंखें चढ़ाकर 'कांतारा चैप्टर 1' वाली चावुंडी देवी की भौंडी नकल की थी रणवीर ने.

Advertisement
post-main-image
28 नवंबर को जब गोवा में हुए इस कार्यक्रम में रणवीर ने ये हरक़त की, तब ऋषभ शेट्टी दर्शकों की पहली पंक्ति में बैठे थे.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 के बारे में International Media क्या कह रहा है? क्या Aditya Dhar की धुरंधर 2 ने Ranbir Kapoor स्टारर Animal और Rishab Shetty की Kantara Chapter 1 को पछाड़ दिया है? Kantara 2 की Chavundi Devi की नकल करने के लिए Karnataka High Court ने रणवीर को क्या निर्देश दिए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# जिस देवी को भूतनी कहा, उन्हीं के मंदिर में माफ़ी मांगेंगे रणवीर

रणवीर सिंह ने 28 नवंबर को गोवा में हुए International Film Festival of India में 'कांतारा चैप्टर वन' के एक सीन को मिमिक किया था. जीभ निकालकर, आंखें चढ़ाकर चावुंडी देवी की भौंडी नकल की थी, और देवी को फीमेल घोस्ट यानी भूतनी कहा था. इसके विरोध में प्रशांत मेथल नाम के बेंगलुरु बेस्ड वकील ने FIR दर्ज कराई थी. मामला कोर्ट तक पहुंच गया. फिर रणवीर ने FIR खारिज करने की अपील की. PTI के मुताबिक कर्नाटक हाई कोर्ट में 24 मार्च को रणवीर की इस याचिका पर सुनवाई हुई. शिकायतकर्ता के वकील का कहना है कि रणवीर सिंह ने सिर्फ सोशल मीडिया पर माफी मांगी है, जो दिखावटी है. सोशल मीडिया अकाउंट तो मैनेजर हैंडल करते हैं. माफ़ी तो रणवीर को उन्हीं चावुंडी देवी के मंदिर जाकर सिर झुकाकर मांगनी चाहिए, जिनका उन्होंने अपमान किया है. रणवीर सिंह के वकील साजन पूवैया ने रणवीर की तरफ़ से कहा, 'मैं एक हलफ़नामा दायर करूंगा और मंदिर जाकर भी माफ़ी मांगूंगा." अब इस मामले पर अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी.

Advertisement

# ह्यू जैकमैन की 'दी शीप डिटेक्टिव्स' का ट्रेलर आया

ह्यू जैकमैन स्टारर फिल्म 'दी शीप डिटेक्टिव्स' का ट्रेलर आया है. मज़ेदार कहानी है जो लियोनी स्वैन के नॉवल 'थ्री बैग्स फुल' पर आधारित है. ह्यू जैकमैन शेफर्ड जॉर्ज के रोल में हैं. और उसे अपनी भेड़ों को मिस्ट्री नॉवल्स सुनाना पसंद है. उसे अंदाज़ा नहीं है कि भेड़ें सब कुछ समझ रही हैं. एक दिन शेफर्ड का मर्डर हो जाता है और उसकी भेड़ें शेफर्ड की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुट जाती हैं. 'मिनियंस' वाले कायल बाल्डा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मई को रिलीज़ होगी.

# 'धुरंधर 2' ने 'कांतारा 2' और 'एनिमल' को धो डाला

Advertisement

'धुरंधर 2' हर दिन किसी न किसी बड़ी फिल्म की कमाई को पछाड़ रही है. 23 मार्च यानी रिलीज़ के बाद पहले सोमवार को ये 'पीके' और 'छावा' से आगे निकली. और 24 मार्च को इसने 'कांतारा: चैप्टर 1' (852.36 करोड़), 'स्त्री 2' (857.15 करोड़) और 'एनिमल' (915 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. और ये कारनामा इसने महज़ छह दिन में कर दिखाया है. अब अगला टारगेट शाहरुख खान की 'पठान' है. 'पठान' ने 1055 करोड़ रुपये कमाए थे. और 'धुरंधर 2' की रफ्तार देखते हुए कहा जा सकता है कि ये अगले दो-तीन दिनों में 'पठान' को भी पीछे धकेल देगी.

# 'छावा' से भी 6 गुना बड़ी होगी विकी की 'महावतार'

विकी कौशल की अगली फिल्म 'महावतार' है, जो मैडॉक फिल्म्स का प्रोजेक्ट है. हाल ही में मुंबई में हुए फिक्की के इवेंट में दिनेश विजन ने इस फिल्म के स्केल पर बात की. उन्होंने कहा, "महावतार को हम ग्लोबल लेवल पर ले जाना चाहते हैं. मगर मैं अक्सर सोचता हूं, कि ये कैसे होगा. महावतार छावा से भी छह गुना बड़े स्केल की फिल्म है. हम अपना कल्चर दुनिया के सामने लाएंगे. मुझे लगता है नमित मल्होत्रा की रामायण हमारे लिए रास्ता बनाएगी. मैंने नमित से कहा भी, कि अगर रामायण चल गई, तो महावतार भी सेट है." भगवान परशुराम पर आधारित ये फिल्म अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे.

# "समाज विरोधी, नफ़रती फिल्म है धुरंधर 2"

'धुरंधर 2' देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. आंकड़े बता रहे हैं कि 'धुरंधर 2' इंटनेशनली भी पसंद की जा रही है. मगर इंटरनेशनल मीडिया इसके लिए बहुत अच्छा नहीं लिख रहा. न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, 

"इसका म्यूजिक जोशीली धुनों के बजाय गेमिंग के बैकग्राउंड म्यूजिक की तरह लगता है. जैसा कि फर्स्ट-पर्सन-शूटर गेम्स में होता है. ये फिल्म दर्शकों को राष्ट्रीय या धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा के प्रति और असंवेदनशील बनाती है." 

मूवीज़ वी टेक्स्टेड अबाउट ने लिखा,

 "अंत तक आते-आते किसी को पीटना, ज़ंजीर में बांधना, चाकू मारना, पेट्रोल डालना, गोली मारना और फिर आग लगाकर मार डालना बिल्कुल आम बात हो जाती है. ये समाज-विरोधी है." 

कल्चर मिक्स ने लिखा- 

"ये एक खास सम्प्रदाय के खिलाफ नफ़रत भरी बयानबाज़ी के साथ घिनौनी हत्याएं दिखाती है. एक्शन ग्रैंड है. मगर ड्रमैटिक सीन कमज़ोर हैं. और किरदारों में गहराई नहीं है. धुरंधर 2 वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं का एक काल्पनिक, कट्टर राष्ट्रवादी और हिंसक वर्जन दिखाने का खोखला बहाना मात्र है." 

ये इंटरनेशनल मीडिया का नज़रिया है, जो हमने आपसे शेयर किया. हम बता दें कि छह दिन में ओवरसीज़ मार्केट में 'धुरंधर 2' ने 231.57 करोड़ रुपये कमा लिए.

# 'गृह प्रवेश' में ग्रे कैरेक्टर करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन जुलाई में एक हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिलहाल इसका टाइटल 'गृह प्रवेश' बताया जा रहा है. मिड-डे के मुताबिक अजय देवगन इसमें ग्रे कैरेक्टर निभाएंगे. ये कुछ वैसा ही होगा जैसा उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'काल' में निभाया था. 'सरदार जी' फ्रैंचाइज़ वाले डायरेक्टर रोहित जुगराज इसे डायरेक्ट करेंगे. 

वीडियो: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने 'कांतारा' के कौन से सीन की मिमिक्री की जो उनके खिलाफ शिकायत हो गई?

Advertisement