Wikipedia दुनिया के ज्यादातर लोगों के लिए फर्स्ट सोर्स ऑफ इन्फॉर्मेशन की तरह है. मगर Dhurandhar 2 के कारण वहां एक बड़ी जंग छिड़ गई है. रिलीज़ के बाद से ही एक तबका ‘धुरंधर’ को प्रोपगैंडा बता रहा है. वहीं दूसरा धड़ा इसे डिफेंड करने में लगा हुआ है. इसका असर फिल्म के विकिपीडिया पेज पर भी दिखने लगा. एक पल को उसमें फिल्म के आगे प्रोपगैंडा लिखा आता. दूसरे ही पल उसे वहां से हटा दिया जाता. इससे इतना बवाल मचा कि खुद विकिपीड़िया के फाउंडर Jimmy Wales को बीच-बचाव करने आना पड़ा.
जो आज तक कभी नहीं हुआ था, 'धुरंधर 2' के चक्कर में विकिपीडिया वालों को वो करना पड़ गया
'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा कहने और बचाव करने वालों के बीच भारी लफड़ा हो गया.


पूरे विवाद को समझने के लिए आपको पहले ये जानना होगा कि विकिपीडिया आखिर काम कैसे करता है. तो बात ये है कि विकिपीडिया को कोई एक टीम नहीं, बल्कि लाखों लोग मिलकर मैनेज करते हैं. इसमें हर महीने 3-4 लाख से ज़्यादा वॉलंटियर एडिटर्स इन्फॉर्मेशन को अपडेट करते हैं. आम लोग भी कुछेक प्रोसेस के बाद इसके पेज को एडिट कर सकते हैं. 'धुरंधर' के केस में भी ऐसा ही हुआ है. विकिपीडिया पर किसी ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के पेज पर जाकर उसे प्रोपगैंडा फिल्म बता दिया. इस बात ने विकिपीडिया के टॉप एडिटर्स को दो फांक कर दिया.
कुछ एडिटर्स ने 'धुरंधर' को प्रोपगैंडा कहने के लिए कई इंटरनेशनल क्रिटिक्स के रिव्यूज़ का हवाला दिया. वहीं इसका बचाव करने वालों ने कहा कि विकिपीडिया पर इसे किसी दूसरी फिल्म की तरह ही डेस्क्राइब किया जाए. 'धुरंधर' के केस में उन्होंने इसे केवल एक्शन-थ्रिलर मूवी कहने की मांग रखी है. बस यहीं से लफड़ा शुरू हो गया. प्रोपगैंडा कहने वाले एडिटर्स फिल्म के आगे इस वर्ड को जोड़ते और डिफेंड करने वाले उसे हटा देते. कुछ देर के लिए वेबसाइट पर लिखा आता-"Dhurandhar: The Revenge is a 2026 action-thriller propaganda film.” फिर दूसरे एडिटर प्रोपगैंडा शब्द को हटाकर लिख देते-"Dhurandhar: The Revenge is a 2026 action-thriller film.”

ये खींच-तान इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ. इसलिए बात उड़ती-उड़ती विकिपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स तक भी पहुंची. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वेल्स ने दोनों तरफ़ की बातें सुनीं और फिर अपना फैसला सुना दिया. उन्होंने एडिटर्स से हुई बातचीत में क्लियर किया कि विकिपीडिया किसी एक के पक्ष में नहीं झुक सकता. इसलिए उसे न्यूट्रल रहना होगा. 'धुरंधर' के केस में उन्होंने कहा कि किसी भी मूवी को पहली लाइन में ही प्रोपगैंडा कह देना गलत है. उनका मानना है कि यदि किसी मुद्दे पर लोगों का अलग-अलग व्यूपॉइंट है, तो उसे ऐसे नहीं लिखना चाहिए जैसे वही अंतिम फैसला हो. फिल्म को सीधे प्रोपगैंडा कह देने से नीचे लिखे इन्फॉर्मेशन का मतलब नहीं रह जाता. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकिपीडिया पर लिखी जानकारी हमेशा न्यूट्रल ढंग से लिखी जानी चाहिए. उसमें किसी किस्म का पक्षपात नहीं होना चाहिए.
वेल्स के इस फरमान के बाद 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स के विकिपीडिया पेज से प्रोपगैंडा शब्द हट गया है. साथ ही वेबसाइट ने इन दोनों फिल्मों के पेज पर एडिटिंग ऑप्शन पर भी लॉक लगा दिया है. अगर आप अब इन फिल्मों के पेज पर जाएंगे, तो वहां कोने में एक ताला और उस ताले में E लेटर बना हुआ होगा. ताले का मतलब ये है कि 'धुरंधर' के पेज को अब हर कोई एडिट नहीं कर पाएगा. E का मतलब है 'एक्सटेंडेड वेरीफाइड यूजर्स'. यानी अब केवल वेरीफाइड एडिटर्स और विकिपीडिया एडमिनिस्ट्रेटर्स ही इसमें चेंज कर सकेंगे. खबर लिखे जाने के दौरान 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेज पर लिखा है-"Dhurandhar: The Revenge is a 2026 Indian Hindi-language spy action-thriller film written and directed by Aditya Dhar." विकिपीडिया फाउंडर के कूदने से प्रोपगैंडा वाला शब्द हट गया है.
वीडियो: हृथिक रौशन के ट्रेनर रह चुके, धुरंधर फिल्म के 'मुस्तफा' की पूरी कहानी जानिए,





















