वेटरन फिल्ममेकर David Dhawan ने Salman Khan को Partner और Mujhse Shaadi Karogi जैसी मूवीज़ में डायरेक्ट किया है. डेविड का कहना है कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी फिल्में उनके साथ ही की हैं. हालांकि वो ये भी कहते हैं कि लोग सलमान को अक्सर गलत समझ बैठते हैं, जबकि सेट पर उनका बर्ताव काफी अच्छा रहता है. उन्होंने जानकारी दी कि सलमान ने पिछले दिनों उनके साथ एक फिल्म करने की इच्छा जताई थी.
सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे डेविड धवन? बोले-"कभी भी शूट शुरू कर सकता हूं"
सलमान ने कुछ दिन पहले डेविड धवन को 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट पर अप्रोच किया था.


'सिकंदर' के फ्लॉप होने के बाद डायरेक्टर एआर मुरुगादोस ने उन्हें लेकर कई बयान दिए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान सेट पर कभी समय से नहीं आते थे. इस वजह से उनके को-एक्टर्स और मेकर्स को काम करने में दिक्कतें आती थीं. तब इस बात के लिए सलमान को इंटरनेट पर काफी सुनाया गया था. मगर डेविड का एक्सपीरियन्स इससे ठीक उलट है. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में वो कहते हैं,
“हर किसी को इससे गुजरना पड़ता है. सलमान के बारे में पहले भी काफी कुछ कहा गया है. अब भी लोग ऐसी बातें करते हैं. मगर वो एक कमाल के इंसान हैं. मैंने उनके साथ खूब काम किया है. मेरा सबसे बेहतरीन सफर उनके साथ ही रहा.”
डेविड ने बताया कि सलमान को चाहे जैसा रोल मिले, वो कभी इनसिक्योर नहीं होते. वो कहते हैं,
"हम साथ में आग लगा सकते हैं. हमें काम करना पसंद है. हाल ही में मेरी एक शूटिंग के दौरान वो मुझसे मिलने आए और कहा-'यार, हमें साथ में कुछ बनाना चाहिए.' उन्होंने मुझपर कभी सवाल नहीं उठाया. कभी नरेशन भी नहीं मांगा. उन्होंने मेरे साथ ऐसी फिल्में की हैं, जहां हीरो तो वो थे, मगर दूसरे एक्टर को बेहतर रोल मिल गया. फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा. यहां तक कि फिल्म खत्म होने के बाद वो मुझसे मजाक करते हुए पूछते-'आपने मेरे लिए कुछ भी नहीं छोड़ा?' मैं उन्हें कभी भी कॉल करके शूटिंग शुरू कर सकता हूं."
बातचीत के दौरान डेविड, सलमान के मास अपील और ऑन स्क्रीन प्रेजेंस की दाद देते हैं. वो उन्हें एक गुड लुकिंग इंसान बताते हैं. साथ ही ये भी कहते हैं कि सलमान की पर्सनैलिटी बाकी सबसे अलग है. डेविड कहते हैं कि सलमान के फ्रेम में आते ही स्क्रीन खिल जाया करते थे.
वीडियो: SVC63 में सलमान का डबल रोल! हीरो के साथ विलेन भी बनेंगे?





















