Ranbir Kapoor की नई फिल्म Tu Jhoothi Main Makkaar आ रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ट्रेलर Shahrukh Khan की फिल्म Pathaan के साथ अटैच किया जाएगा. थिएटर में किसी फिल्म के शुरू होने से पहले या इंटरवल में कुछ फिल्मों के ट्रेलर दिखाए जाते हैं. उसे फिल्म के साथ ट्रेलर को अटैच किया जाना कहते हैं. उसी तरह थिएटर्स में 'पठान' के शुरू होने से पहले 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर दिखाया जाएगा.
एक टिकट के खर्चे में बड़े परदे पर दिखेंगे शाहरुख खान और रणबीर कपूर
वाकई यशराज फिल्म्स मार्केटिंग में उस्ताद है.


यानी आप एक टिकट के खर्चे में शाहरुख खान और रणबीर कपूर दोनों को बड़े परदे पर देख सकेंगे. 'पठान' के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर इसलिए अटैच किया जा रहा है क्योंकि दोनों ही फिल्मों को यशराज फिल्म्स डिस्ट्रिब्यूट करने वाली है. TJMM को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. लव रंजन 'प्यार का पंचनामा' सीरीज़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके हैं. उनकी नई फिल्म एक रोमैंटिक कॉमेडी बताई जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक न्यू एज कपल का रोल कर रहे हैं. डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म प्रोड्यूसर बोनी की बतौर एक्टर पहली फिल्म होगी.
'तू झूठी मैं मक्कार' दिल्ली में सेट एक कपल और उनकी फैमिली की कहानी है. जो अपनी रिलेशनशिप को लेकर अन-श्योर हैं. इस फिल्म की शूटिंग गाज़ियाबाद, दिल्ली, मुंबई, स्पेन और मॉरिशस में की गई है. स्पेन में रणबीर-श्रद्धा के एक गाने की शूटिंग का वीडियो लीक हो गया था. TJMM 26 मार्च, 2021 को रिलीज़ होने वाली थी. मगर पैंडेमिक आ गया. फिल्म बन ही नहीं पाई, तो रिलीज़ कहां से होगी. फिर इसे 26 जनवरी, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल किया गया. अब उसी मौके पर 'पठान' आ रही है. और 'पठान' के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज़ किए जाने की खबरें हैं.
'पठान' 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ होने वाली है. दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है. दनादन टिकटें बिक रही हैं. मगर इंडिया में अब तक इसकी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि 18 या 20 जनवरी से इंडिया वाले भी 'पठान' के ओपनिंग डे की टिकटें बुक कर पाएंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल्स कर रहे हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने.
वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' कॉन्ट्रोवर्सी और बॉयकॉट की मांग पर टॉप थिएटर मालिक बोले- सब राजनीति है






















