
इस तरह से मैसेज बॉक्स में पहुंच रही है 'संजू'.
अब दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक वो जो हैं रणबीर कपूर और संजय दत्त के फैन हैं, उनके पास ये मैसेज पहुंचेगा तो वो तो इसे डिलीट कर देंगे, जैसा कि मेरे एक दोस्त ने किया. वो सिनेमा हॉल में जाकर ही फिल्म देखेंगे. मगर दूसरी तरह के लोग वो हैं जो फिल्म के रिलीज होने के दिन से ही यूट्यूब और गूगल पर पिच्चर ढूंढने लगते हैं. गूगल पर वो टाइप करना शुरू कर चुके होते हैं- Sanju full movie, Sanju full movie download... सो अगर इस प्रजाति के पास ये फिल्म मैसेंजर पर पहुंच गई तो उनकी तो चांदी हो गई. वो तो लपक के देख लेंगे और दूसरों को भी दिखाएंगे. वही हो भी रहा है जोकि एकदम सही नहीं है. हमारे पास भी ये फिल्म कहीं से पहुंची तो हमने इसे चला के देखा. फिल्म पूरी थी. क्वॉलिटी थोड़ी कमजोर थी. हमने नहीं देखी, मगर मुफ्त में देखने के आदि लोगों को उससे क्या फर्क पड़ता है.



हमने फिल्म चला के भी देखी तो फिल्म पूरी निकली.
इस कांड से फिल्म की कमाई पर ग्रहण लग सकता है. ट्रेड पंडित जो वीकेंड में फिल्म की कमाई 100 करोड़ की बात कर रहे थे. उस पर भी संकट के बादल छा सकते हैं. हालांकि इस लीक के बाद से राजकुमार हिरानी और उनकी टीम भी जरूर जुट गई होगी, इस मसले को ठीक करने में. ठीक हुआ तो ठीक, वरना तो ये कर्तूत उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है.
ये भी पढ़ें -
'साहब, बीवी और गैंग्स्टर-3' ट्रेलर : 'संजू' नहीं, इस फिल्म में असली वाला संजय दत्त दिखेगा
संजू की पहले दिन की ओपनिंग देखकर रणबीर राजकुमार हिरानी की पूजा कर रहे होंगे!
5 बातें उस फिल्म की, जिसमें एक बाप अपने बेटे की लाश लेने से इनकार करता है
संजय दत्त के जीवन की वो 5 घटनाएं, जो फिल्म 'संजू' में नहीं दिखाई गई हैं
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
























