The Lallantop

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लहंगे को लात मारी, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया

रणबीर की ये हरकत लोगों को कुछ ज़्यादा ही बुरी लग गई.

Advertisement
post-main-image
रणबीर-आलिया के वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब.
एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR का ट्रेलर रिलीज़ पोस्टपोन क्यों हो गया? रणबीर कपूर ने आलिया के लहंगे को लात मारा और वीडियो वायरल हो गया. कॉनमैन सुकेश के साथ जैक्लीन की फोटो हुई लीक. 'बिग बुल' फेम निकिता दत्ता से बाइकसवारों ने छीना फोन, बचाव में उतरे अभिषेक. कौन हैं बिस्कुट किंग, जिसके ऊपर पृथ्वीराज बनाएंगे फिल्म? मनी हाइस्ट के बाद 'बर्लिन' पर अलग से बनेगी सीरीज़?
1) RRR का ट्रेलर रिलीज़ पोस्टपोन हो गया?
पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों के ट्रेलर रिलीज़ किए गए. ऐसे में चर्चा ये थी कि राजामौली की RRR का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज़ किया जा सकता है. मगर अब बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ डेट पोस्टपोन कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक RRR का फाइनल ट्रेलर अभी लॉक नहीं हो पाया है. ये बड़ी फिल्म है, इसलिए मेकर्स जल्दबाज़ी में कोई काम नहीं करना चाहते. वो समय लेकर बढ़िया ट्रेलर काटना चाहते हैं, ताकि पब्लिक में फिल्म को लेकर बढ़िया बज़ क्रिएट किया जा सके. NTR Jr. और राम चरण स्टारर ये फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
फिल्म 'RRR' के पोस्टर पर NTR Jr., राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन.
फिल्म 'RRR' के पोस्टर पर NTR Jr., राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन.

2) रणबीर, आलिया के लहंगे को पांव लगाते दिखे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक इवेंट में पहुंचे थे. इस इवेंट की एक वीडियो वायरल हो रही है. इसमें रणबीर, आलिया के लहंगे को पांव से मारते नज़र आ रहे हैं. एक्चुअली मामला ये था कि आलिया सीढ़ियों से उतर रही थीं. मगर उनका लहंगा बार-बार अटक रहा था. ऐसे में रणबीर ने उस लहंगे को पांव से मार दिया. एक तरह से उन्होंने आलिया की मदद की. मगर थोड़े सोफिस्टिकेटेड और रेस्पेक्टफुल तरीके से भी वो चीज़ की जा सकती थी. रणबीर की ये हरकत जनता के गले नहीं उतरी और लोगों ने उन्हें सुनाना शुरू कर दिया. वो वायरल वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

3) कॉनमैन सुकेश और जैक्लीन की फोटो वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर जैक्लीन फर्नांडिस की एक फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में जैक्लीन कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के गालों पर पेक करती नज़र आ रही हैं. पिछले दिनों कई खबरों में जैक्लीन और सुकेश की डेटिंग की बात कही गई थी. इस फोटो ने उन सभी अफवाहों और अटकलों को एक आधार दे दिया है. सुकेश सैकड़ों लोगों से ठगी के मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है.
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और जैक्लीन फर्नांडिज़ की वायरल तस्वीर.
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और जैक्लीन फर्नांडिज़ की वायरल तस्वीर.

4) 'बिग बुल' की हीरोइन से बाइकसवारों ने छीना फोन
'बिग बुल' फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए एक घटना शेयर की. लंबे-चौड़े नोट में निकिता ने बताया कि वो सड़क से गुज़र रही थीं. इसी समय कुछ बाइकसवारों ने उनके सिर पर टैप किया और उनका फोन छीनकर निकल गए. अपने पोस्ट में निकिता बताती हैं कि इस घटना के 24 घंटे तक वो बिल्कुल शॉक में रहीं. इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में करवाई. निकिता के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा- Take Care. 'बिग बुल' में निकिता ने अभिषेक की पत्नी का किरदार निभाया था.
5) बिस्कुट किंग पर वेब सीरीज़ बनाएंगे पृथ्वीराज
इंडिया के बिस्कुट किंग कहे जाने वाले राजन पिल्लई पर एक वेब सीरीज़ बनने जा रही है. राजन ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज़ में स्टेकहोल्डर थे. मगर फिर बाद में उन्हें फ्रॉड और ब्रीच ऑफ ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. तिहाड़ जेल में ही राजन की मौत हो गई. उनकी इस कहानी पर मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज वेब सीरीज़ बनाएंगे. वो इस सीरीज़ में लीड रोल करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी करेंगे.
6) मनी हाइस्ट के 'बर्लिन' पर अलग से बनेगी सीरीज़
पॉपुलर स्पैनिश सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' की कहानी अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी है. जल्द ही इस सीरीज़ का आखिरी हिस्सा रिलीज़ होने वाला है. मगर इसी बीच इस सीरीज़ के मेकर्स ने एक नई घोषणा कर दी है. 'मनी हाइस्ट' के मेकर्स ने बताया कि ये सीरीज़ तो खत्म हो रही है. मगर वो इस सीरीज़ के कैरेक्टर 'बर्लिन' की कहानी पर एक नई सीरीज़ ला रहे हैं. इस स्पिन ऑफ सीरीज़ में बर्लिन की कहानी दिखाई जाएगी. 'मनी हाइस्ट' में बर्लिन का किरदार पेद्रो अलॉन्ज़ो निभाते हैं.
नेटफ्लिक्स के अनाउंसमेंट ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
नेटफ्लिक्स के अनाउंसमेंट ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.

7) सनी और अमीषा के साथ शुरू हुई 'गदर 2' की शूटिंग
कुछ समय पहले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कंफर्म किया था कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. उनकी ये फिल्म फाइनली कागज़ से जमीन पर उतर चुकी है. यानी 'गदर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अमीषा पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में फिल्म के मुहूरत शॉट की तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो में डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ सनी देओल और खुद अमीषा नज़र आ रही हैं. फिल्म की प्राइमरी कास्ट वही रहेगी, जो ओरिजिनल फिल्म में थी.
'गदर 2' के मुहूरत शॉट के दौरान डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ अमीषा पटेल और सनी देओल.
'गदर 2' के मुहूरत शॉट के दौरान डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ अमीषा पटेल और सनी देओल.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement