The Lallantop

रणबीर की 'रामायण' के लिए बन रहे 12 भव्य सेट्स!

Ramayana के लिए करीब 12 सेट्स बनाए जा रहे हैं. जिसमें अलग-अलग सीन्स की शूटिंग की जाएगी. इन सेट्स को थ्रीडी फॉर्मेट में बनाया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हैं. अभी तक फिल्म से उनका लुक नहीं आया है.

Nitesh Tiwari अपनी अगली फिल्म Ramayana को बनाने में रत्ती भर भी कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं. Ranbir Kapoor के साथ उनकी इस फिल्म में कास्टिंग तो तगड़ी है ही. साथ ही इसके सेट्स पर भी भारी-भरकम रुपए लगाए जा रहे हैं. ताकि जनता को 'रामायण' का बढ़िया एक्सपीरिएंस दिया जा सके. मुंबई में 'रामायण' के लिए 12 सेट लगवाए जा रहे हैं. जिसमें पूरे के पूरे मिथिला को री-क्रिएट किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी अपनी जनता को विजुअली रिच कंटेंट देना चाहते हैं. इसलिए वो फिल्म के सेट्स पर बहुत बारीकी से काम कर रहे हैं. फिल्म सिटी में 'रामायण' के लिए करीब 12 सेट्स बनाए जा रहे हैं. जिसमें अलग-अलग सीन्स की शूटिंग की जाएगी. खास बात ये है कि इन सेट्स को थ्रीडी फॉर्मेट में बनाया जा रहा है. इसमें अयोध्या और मिथिला जैसी जगहों को री-क्रिएट किया जाएगा. जहां राम और सीता के सीन्स को शूट किया जाएगा.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ये चाहते हैं कि अगस्त के मिड तक ये सारे सेट्स तैयार कर लिए जाएं. ताकि अगस्त के आखिरी हफ्ते तक 'रामायण' की शूटिंग को फिर से शुरू किया जा सके. 'रामायण' के पहले फेज़ को, जहां भगवान राम के बचपन को दिखाया जाना था, उस हिस्से की शूटिंग की जा चुकी है. सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं. अब मेकर्स नेक्स्ट फेज़ में बढ़ रहे हैं. जहां भगवान राम और सीता के हिस्सों को शूट किया जाएगा.

Advertisement

दो पार्ट्स में बनने वाली इस माइथोलॉजी-फिक्शन फिल्म में रणबीर कपूर दिखाई देंगे. जो श्री राम के रोल में होंगे. साई पल्लवी फिल्म में मां सीता का रोल निभाएंगी. इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा जैसे एक्टर्स भी फिल्म में नज़र आएंगे. इन सभी के अलावा भी कई बड़े नाम फिल्म से जुड़ेंगे. जो 'रामायण' में ज़रूरी किरदार निभा सकते हैं. इसे इंडिया की अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी कहा जा रहा है. जिसका बजट करीब 800 करोड़ रुपए होगा. खबर ये भी है कि मेकर्स फिल्म के पहले पार्ट के साथ ही इसके दूसरे पार्ट की भी शूटिंग करते चलेंगे. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' के प्री- प्रोडक्शन और सेट्स के ब्लू प्रिंट को बनाने में 350 दिनों का समय लगा है. टीम को उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तक दोनों ही पार्ट्स को बहुत हद तक पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चालू होगा. फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, विजुअल स्टूडियो DNEG करेगा. जो इससे पहले 'ड्यून' जैसी फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स पर काम कर चुका है. 

वीडियो: रणबीर की 'रामायण' के सेट पर चारों तरफ से डाला परदा, अब फिल्म का नाम भी बदला!

Advertisement

Advertisement