Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana को ग्लोबल इवेंट बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. खबर है कि प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑस्कर विनिंग फिल्ममेकर Christropher Nolan को हायर किया है. वो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का जिम्मा संभालेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो वो फिल्म की एडिटिंग, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन और कलर ग्रेडिंग वगैरह को सुपरवाइज़ कर, उसे पॉलिश करने में मदद करेंगे.
रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' के लिए मेकर्स ने क्रिसट्रोफर नोलन को हायर कर लिया?
नोलन ने इस प्रोजेक्ट के लिए 72 दिनों का शेड्यूल फिक्स किया है. वो फिल्म के फाइनल कट को एप्रूव करने में अपना योगदान देंगे.


इंटरनेट पर खबरें चल रही हैं कि मेकर्स ने 'रामायण' को परफेक्ट बनाने के लिए नोलन के अलावा सिनेमैटोग्राफर होयते वान होयतेमा को भी हायर किया है. नोलन को 'बैटमैन: द डार्क नाइट ट्रीलजी', 'इंसेप्शन', 'इंटरसेलर' और 'ओपनहाइमर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. ‘ओपनहाइमर’ की वजह से उन्हें ऑस्कर दिया गया था. दूसरी तरफ़, होयते ने बतौर सिनेमैटोग्राफर 'जेम्स बॉन्ड: स्पेक्टर', 'इंटरस्टेलर', 'डनकिर्क' और 'ओपनहाइमर' जैसी मूवीज़ में काम किया है. 'ओपनहाइमर' ने उनके खाते में भी ऑस्कर डाला था.
नमित और चार्ल्स रोवन इन दोनों बड़े नामों को काफ़ी पहले से 'रामायण' से जोड़ना चाहते थे. इस फैसले में रोवन का बड़ा योगदान बताया जा रहा है. नमित और यश के अलावा वो भी 'रामायण' के को-प्रोड्यूसर हैं. इससे पहले उन्होंने 'द डार्क नाइट ट्रीलजी' और 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन' जैसी सुपरहीरो फिल्में बनाई हैं. 'ओपनहाइमर' प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें ऑस्कर दिया गया था. उस फिल्म में उन्होंने नोलन और होयते के साथ काम किया था. इसलिए उन्हें महसूस हुआ कि ये दोनों नाम अपने क्राफ्ट से 'रामायण' को और बड़े स्केल पर ले जा सकते हैं. खासकर फिल्म के वीएफ़एक्स और विजुअल अपील को बेहतर करने में उनकी राय काफ़ी मददगार साबित हो सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, नोलन और होयते अगस्त 2026 से 'रामायण' पर अपना काम शुरू करेंगे. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए 72 दिनों का शेड्यूल फिक्स किया है. नोलन को 'रामायण' की कहानी मालूम है. इसलिए वो फिल्म के फाइनल कट को एप्रूव करने में अपना योगदान देंगे. उनकी देख-रेख में जेनिफर लेम फिल्म की एडिटिंग करेंगी. उन्हें 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' और 'ओपनहाइमर' की एडिटिंग के लिए जाना जाता है. उन्हें भी ‘ओपनहाइमर’ के लिए बेस्ट एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था. एक तरह से देखा जाए तो ‘रामायण’ पर कम-से-कम 7 ऑस्कर अवॉर्डी काम कर रहे हैं. नोलन, होयते और जेनिफर के अलावा नमित चार्ल्स रोवेन, हान्स ज़िमर और एआर रहमान को भी अपनी-अपनी फील्ड का ऑस्कर मिल चुका है.
'रामायण' को खास IMAX के लिए तैयार किया जा रहा है. नोलन इस फॉर्मेट के एक्सपर्ट माने जाते हैं. होयते फिल्म की कलर ग्रेडिंग पर काम करेंगे ताकि फिल्म बड़ी स्क्रीन पर ज़बरदस्त दिखे. इस पूरे प्रोसेस के दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी खुद भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि ये पूरा शेड्यूल अगस्त से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चलेगा. हालांकि मेकर्स ने अबतक इस बारे में औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.
वीडियो: 27 मार्च को होगा 'रामायण' का मेगा इवेंट, देश-दुनिया की हस्तियां शामिल होंगी













.webp?width=275)




