The Lallantop

"शाहरुख खान और आमिर खान को एक ही फिल्म में कास्ट करना चाहता हूं"

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' अपनी रिलीज़ के 10 साल पूरे कर रही है. इस मौके पर फिल्म को दोबारा रिलीज़ किया जाना है. इसी सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही.

Advertisement
post-main-image
एक मौके पर शाहरुख और आमिर खान. दूसरी तरफ राकेश ओमप्रकाश मेहरा.

Rakeysh Omprakash Mehra हिंदी सिनेमा के कुछ काबिल फिल्मकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में Delhi 6, Rang De Basanti और Bhaag Milkha Bhaag जैसी जॉनर डिफाइनिंग फिल्में बनाई हैं. 12 जुलाई को Farhan Akhtar स्टारर 'भाग मिल्खा भाग' अपनी रिलीज़ के 10 साल पूरे कर रही है. इसलिए फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है. इसी सिलसिले में राकेश ओमप्रकाश मेहरा का इंटरव्यू हुआ. इसमें उन्होंने बताया है कि वो Shahrukh Khan और Aamir Khan को एक ही फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने पिंकविला के साथ इंटरव्यू में 'भाग मिल्खा भाग' की मेकिंग पर बात की. उन्होंने कहा कि जब वो ये फिल्म बना रहे थे, तब उन्हें बिल्कल अंदाज़ा नहीं था ये फिल्म इतने पैसे कमा जाएगी. 'भाग मिल्खा भाग' ने 2013 में देसी टिकट खिड़की से 108 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. दुनियाभर से फिल्म की कमाई 170 करोड़ रुपए के करीब रही थी. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के 10 साल पूरे करने की खुशी में उन्होंने मिल्खा सिंह की फैमिली के लिए फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखवाई है. इसके अलावा 'भाग मिल्खा भाग' को साइन लैंग्वेज में तब्दील किया गया है. यानी जो लोग सुन नहीं सकते, वो साइन लैंग्वेज में ये फिल्म देख पाएंगे. जो कि इस फिल्म को और समावेशी बनाने में मददगार साबित होगी. इसके अलावा 6 अगस्त को ये फिल्म इंडिया के 30 शहरों में दोबारा से रिलीज़ की जाने वाली है.

rakeysh omprakash mehra, aamir khan,
‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान के साथ राकेश ओमप्रकाश मेहरा.

इस इंटरव्यू में राकेश मेहरा से पूछा गया कि क्या वो शाहरुख खान या आमिर खान के साथ कोई फिल्म करने वाले हैं. इस पर उन्होंने कहा-

Advertisement

"मैं उन दोनों लोगों को साथ में डायरेक्ट करना पसंद करूंगा. मेरा मतलब है बिल्कुल. 100 परसेंट. मैं शाहरुख को बहुत पसंद करता हूं. और आमिर तो मेरे सोलमेट हैं. वो लोग जो हैं और जिन चीज़ों की नुमाइंदगी करते हैं, उसके लिए मैं उन दोनों को बहुत प्यार करता हूं. मुझे लगता अगर साथ में काम करेंगे, तो धमाका होगा. उम्मीद करते हैं कि जल्द ही ऐसा हो." 

राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिछले काफी दिनों से अपने दो प्रोजेक्ट्स की वजह से खबरों में हैं. पहली है मायथोलॉजिकल फिल्म 'कर्ण'. दूसरी फिल्म एक स्पोर्ट्स बायोपिक है. राकेश, हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के ऊपर फिल्म बनाना चाहते हैं. अब देखना है कि ये दोनों प्रोजेक्ट्स कब तक मटीरियलाइज़ हो पाते हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आखिरी फिल्म 'तूफान' थी. 2021 में एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई ये भी एक स्पोर्ट्स फिल्म थी. इसमें फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर ने लीड रोल्स किए थे.  

वीडियो: अभिषेक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे, पर जया बच्चन ने मना कर दिया

Advertisement

Advertisement