The Lallantop

जीत की हैट्रिक पर होगी RR की नजर, ये प्लेयर्स होंगे MI के लिए बड़ा खतरा

राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के ओवर ऑल आंकड़े तो बेहतर हैं, लेकिन क्रिकेट सिर्फ डेटा से नहीं चलता. लगातार दो मैच जीतकर आ रही RR की टीम सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरी है.

Advertisement
post-main-image
जीत की हैट्रिक पर होगी राजस्थान रॉयल्स की नजर. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल शुरुआत की है. टीम अपने दोनों मैच जीत चुकी है. अगला मैच मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होना है. जो दो मैचों में से एक मैच हार कर आ रही है. दिल्ली के खिलाफ MI अपना दूसरा मैच हार गई थी. राजस्थान के खिलाफ मुंबई अपने विनिंग वेज़ में लौटना चाहेगी. लेकिन टीम के लिए ये इतना आसान नहीं होने वाला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के ओवर ऑल आंकड़े तो बेहतर हैं, लेकिन क्रिकेट सिर्फ डेटा से नहीं चलता. लगातार दो मैच जीतकर आ रही RR की टीम सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरी है.

मुंबई को इन प्लेयर से मिलेगी चुनौती

वैसे तो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम में कई मैच विनर हैं. कोई भी प्लेयर टीम के लिए मैच पलटने का दम रखता है. हार्ड हिटर्स की बात करें, तो रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और शरफेन रदरफर्ड जैसे प्लेयर हैं. इसके बावजूद, मुंबई इंडियंस को राजस्थान के कुछ प्लेयर्स से तगड़ी चुनौती मिलेगी.

Advertisement

RR के बैटर यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा खतरा होंगे. MI के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है. यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ 8 मैचों में 177 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 124 रन है. मुंबई के खिलाफ उन्होंने 2 सेंचुरी भी जड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्या खेलेंगे धोनी-ब्रेविस? मैच से पहले बड़ा अपडेट आया

रवींद्र जडेजा Mumbai Indians के लिए दूसरा खतरा होंगे. जडेजा MI के खिलाफ बैट और बॉल दोनों से कमाल करते आए हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 36 मैच खेले हैं. इन मैचों में 380 रन बनाए हैं, और 21 विकेट भी लिए हैं. बैटिंग में उनका हाईएस्ट स्कोर 53 रन नॉट आउट रहा है. वहीं MI के खिलाफ उनकी बेस्ट स्पेल 20 रन पर 3 विकेट है.

Advertisement

MI के खिलाफ RR के कैप्टन रियान पराग का रिकॉर्ड भी ठीक है. उन्होंने मुंबई के खिलाफ 143 के स्ट्राइक रेट से 8 मैचों में 129 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 54 रन नॉट आउट है.

इस मैच में RR के पेसर संदीप शर्मा मुंबई इंडियंस को परेशान कर सकते हैं. टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार हैं. संदीप ने मुंबई के खिलाफ 16 मैचों में 24 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 18 रन पर 5 विकेट रही.

MI के खिलाफ जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड भी बढ़िया है. मौजूदा सीजन में जोफ्रा बेहतरीन लय में हैं. वह 7 अप्रैल को होने वाले मैच में MI के बैटर्स को तंग कर सकते हैं. जोफ्रा ने मुंबई के खिलाफ 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 22 रन देकर 3 विकेट है.

रवि बिश्नोई के राजस्थान में आने के बाद टीम की बॉलिंग और धारदार हो गई है. IPL 2026 में वह अब तक 5 विकेट ले चुके हैं. वह अपने वैरिएशंस से मुंबई के बैटर्स को परेशान कर सकते हैं. रवि बिश्नोई ने MI के खिलाफ 12 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. इस टीम के खिलाफ उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 21 रन पर 2 विकेट है.

इन प्लेयर्स के अलावा, वैभव सूर्यवंशी मुंबई की बॉलिंग को चैलेंज कर सकते हैं. IPL 2025 में धमाल मचाने वाले वैभव इस सीजन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं. पिछले दो मैचों में वह एक हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं.

राजस्थान VS मुंबई राइवलरी

IPL में राजस्थान और मुंबई की जब-जब टक्कर हुई, तो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीमों की राइवलरी मशहूर है. ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस थोड़ा सा आगे है. राजस्थान और मुंबई के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें 19 मैच मुंबई ने और 14 मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement