The Lallantop

''शाहरुख खान हमारे समय के सबसे 'जवान' एक्टर हैं''

राजकुमार राव ने 90 के दशक पर बात की. कहा, कि वो शाहरुख खान का ज़माना था.

Advertisement
post-main-image
राजकुमार राव ने शाहरुख खान की तारीफ में बातें कह दी.

राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और आदर्श गौरव की सीरीज़ 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर आ चुका है. राज एंड डीके की इस सीरीज़ में 90 के दशक को दिखाया गया है. शो में उस वक्त के गैंगस्टर्स की कहानी दिखाई जाएगी. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राजकुमार राव ने 90के दशक पर बात की. कहा, कि वो शाहरुख खान का ज़माना था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब राजकुमार राव से पूछा गया कि 90 के दशक के बॉलीवुड से उनकी क्या यादें जुड़ी हैं? तो उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया. कहा,

''उस वक्त सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान ही थे. वो हमारे समय के सबसे ‘जवान’ एक्टर हैं.''

Advertisement

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का नाम भी 'जवान' ही है. जो अगले महीने थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. वैसे राजकुमार अकेले नहीं होंगे, जिनकी यादों में शाहरुख हों. 90 का दशक शाहरुख का ही था. इसी दौर में उनकी कुछ शानदार फिल्में आई थीं. जैसे, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाज़ीगर', 'दिल से', 'दिल तो पागल है', 'डर', 'करण-अर्जुन' और 'कुछ-कुछ होता है'.

खैर, 'गन्स एंड गुलाब्स' पर लौटते हैं. सीरीज़ में राजकुमार राव, 'पान टीपू' का रोल निभा रहे हैं. जिन्होंने एक मर्डर कर दिया है. राजकुमार राव इससे पहले भी राज एंड डीके के साथ काम कर चुके हैं. वो मेकर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में दिखाई दिए थे. जिसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है. अब वो राज एंड डीके के हर प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करना चाहते हैं.

राजकुमार ने कहा,

Advertisement

''मैं राज एंड डीके के हर प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करना चाहता हूं. वो जो दुनिया बनाते हैं, उससे मुझे प्यार है. मैं उन्हें मरते दम तक प्यार करता रहूंगा. जब उन्होंने सबसे पहले मुझे 'स्त्री' का नरेशन दिया था तो मैंने यही सोचा था कि कोई इस तरह का आईडिया कैसे ला सकता है. मगर अब वो उनकी पहचान बन गया है. जो कोई नहीं सोचता वो राज एंड डीके सोचते हैं.''

राज एंड डीके ने बताया कि 'गन्स एंड गुलाब्स' में उन्होंने 90 के दशक को क्यों दिखाया. उन्होंने कहा,

''उस वक्त ज़िंदगी बहुत सिंपल हुआ करती थी. हम सभी किसी चीज़ को पाने के लिए बहुत मेहनत करते थे. फिर जब उसका रिज़ल्ट आता था, तो खुशी भी बहुत होती थी. ये हमारा नेचर है कि हम अपने पुराने समय को ज़रूर देखते हैं. नॉस्टैल्जिया हमारी ज़िंदगी का हिस्सा है और उसमें हमेशा मज़ा आता है. जितना आप उसके बारे में सोचते हो, आपके चेहरे पर उतनी मुस्कान आती है.''

ये शो जनता को कैसा लगता है ये तो 10 अगस्त को ही पता लगेगा, जब नेटफ्लिक्स पर इसे प्रीमियर किया जाएगा. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' के 'ज़िंदा बंदा' ने BTS जंगकुक और ITZY के गानों को पीछे ढकेला.

Advertisement