The Lallantop

राजकुमार राव की '5 वेडिंग्स' का ट्रेलर जिसमें नरगिस फखरी का रोल ज्यादा बड़ा है

क्यों इस फिल्म को बनने में 10 साल की देरी हुई?

Advertisement
post-main-image
'5 वेडिंग्स' के एक दृश्य में राजकुमार राव और नरगिस फखरी.
करीना कपूर और सोनम कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' के बाद अब राजकुमार राव और नरगिस फखरी भी एक वेडिंग मूवी लेकर आ रहे हैं. नाम है - ‘5 वेड‍िंग्स’. इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है. ये एक रोमांटिक कॉमेडी है. ये एक भारतीय-अमेरिकी प्रोडक्शन है. जानते हैं कैसे ये बाकी वेडिंग फिल्मों से अलग होगी: #1. '5 वेड‍िंग्स' की कहानी एक शादी के आस-पास घूमती नज़र आ रही है. ट्रेलर की शुरुआत में जर्नलिस्ट बनी नरगिस फखरी अपने बॉस से पूछती हैं कि अगर वो बॉलीवुड से इंस्पायर्ड भारतीय शादियों पर कोई स्टोरी लिखेंगी तो इससे उसका प्रमोशन हो सकता है? बॉस से इस पर हरी झंडी लेकर वो भारत में पंजाब जाने का फैसला कर लेती हैं जिससे वहां शादियों में होने वाले सब फंक्शन कवर कर सकें. वहां पहुंचते ही उसकी मुलाकात एक पुलिस इंस्पेक्टर से होती है. ये रोल राजकुमार राव ने किया है. ये इंस्पेक्टर नरगिस की प्रोटेक्शन के लिए साथ घूमता है. कहीं कहीं ऐसा भी लगता है कि वो नरगिस पर किसी बात के लिए नज़र रखे हुए है. लेकिन जब तक नरगिस के कैरेक्टर को ये पता चले, वो उससे प्यार करने लग जाती है. अब इस प्यार का आखिर में क्या होता है ये अंत में पता चलता है. #2. फिल्म में नरगिस के जर्नलिस्ट कैरेक्टर का नाम शानिया है. 2016 में नरगिस की आखिरी फिल्म 'बैंजो' आई थी जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख थे. वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. इसके अलावा अभी नरगिस संजय दत्त के साथ 'टोरबाज' और एक हॉरर फिल्म 'अमावस' की शूटिंग में बिज़ी हैं. #3. राजकुमार राव के कैरेक्टर का नाम '5 वेड‍िंग्स' में हरभजन सिंह है. इससे पहले राजकुमार को मई में आई फिल्म ‘ओमेर्टा’ में देखा गया था जो आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख़ की असल कहानी पर बनी थी. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘फन्ने खां’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘स्त्री’ और ‘मेंटल है क्या’ शामिल हैं. #4. अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की नम्रता सिंह गुजराल ने इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को डायरेक्ट किया है. पहले ये फिल्म 2008 में बननी थी जिसमें हीरो होने वाले थे पंजाबी एक्टर हरभजन मान और हीरोइन का रोल नम्रता खुद करने वाली थीं. लेकिन उसी साल उन्हें ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज़ हो गया. 10 साल उनका ट्रीटमेंट चला. उसके बाद उन्होंने कमबैक किया और अब उनकी '5 वेडिंग्स' बनकर तैयार है. #5. इस फिल्म में राजकुमार और नरगिस के अलावा कुछ हॉलीवुड एक्टर्स भी हैं, जैसे 1973 में फिल्म 'अमेरिकन ग्रैफिटी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली कैंडी क्लार्क. #6. इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका के लॉस एंजेल्स और कैलिफ़ोर्निया के अलावा चंडीगढ़ में हुई है. अब ये फिल्म 21 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है. Also Read: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ का टीज़र आ गया है : रणवीर सिंह का डायलॉग लीक अक्षय कुमार की बोली ये बात अजय देवगन को बहुत परेशान कर देगी ‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है! सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की? शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे! जिस फिल्म के लिए पापा सैफ अली खान खुश हुए, उसी ने बेटी सारा को हाईकोर्ट पहुंचा दिया!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement