कोरोना लॉकडाउन: 50 लाख की मदद के बाद रजनीकांत ने अब कौन सा बड़ा काम कर दिया?
सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों और साइड रोल करने वाले एक्टर्स को अपनी जॉब गंवानी पड़ी है.
Advertisement

रजनीकांत ने हाल ही में फिल्म एंप्लॉइज़ फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया को 50 लाख का डोनेशन दिया था. (फाइल फोटो)
कोरोना वायरस. इसकी वजह से देश में लॉकडाउन है. तीन मई तक. लॉकडाउन का असर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. प्रोडक्शन बंद है. सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों और जूनियर आर्टिस्ट्स को अपनी जॉब गंवानी पड़ी है. प्रोडक्शन बंद होने से छोटे-मोटे रोल करने वाले कई अभिनेता परेशान हैं. इनमें से कई लोग इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. अपने हालात के बारे में बता रहे हैं. राघव लॉरेंस, शिवकार्तिकेयन, विशाल और कई अन्य सेलिब्रिटी ने इनके परिवारों की आर्थिक मदद की है. ऐसे में सुपर स्टार रजनीकांत, जिन्होंने हाल ही में फिल्म एंप्लॉइज़ फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI-Film Employees Federation of South India) को 50 लाख रुपए का योगदान दिया था. अब वो नदीगर संगम में 1000 एक्टर्स को ग्रोसरी का सामान उपलब्ध करा रहे हैं. इसके अलावा रजनीकांत के फैन क्लब कोरोनोवायरस राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है. वे आम लोगों को किराने का सामान और अन्य जरूरी चीजें मुहैया करा रहे हैं. रजनीकांत की अगली फिल्म ‘अन्नाते’ होगी, जिसकी शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से रोक दी गई है. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सिरुथई शिवा. सन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को पहले दिवाली 2020 पर रिलीज़ किया जाना था. लेकिन अब ऐसा हो पाना संभव नहीं लग रहा.
लॉकडाउन के इस दौर में मुंबई पुलिस की मदद के लिए रोहित शेट्टी ने क्या किया?
Advertisement












