The Lallantop

'कांतारा 2' में होंगे सुपरस्टार रजनीकांत?

क्या हुआ, जब रजनीकांत के बारे में ऋषभ शेट्टी से पूछा गया?

Advertisement
post-main-image
रजनीकांत से मुलाकात के दौरान ऋषभ शेट्टी. दूसरी तरफ 'कांतारा' का एक सीन.

Kantara की सफलता के बाद इस फिल्म को फ्रैंचाइज़ में तब्दील करने की तैयारी चल रही है. Rishab Shetty ने खुद ये बात कंफर्म की थी. इसके बाद खबर आई कि Urvashi Rautela भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी. क्योंकि ऊर्वशी ने ऋषभ के साथ फोटो शेयर करते हुए #Kantara 2 लिख दिया था. इससे ये अटकलें लगने लगीं कि ऊर्वशी 'कांतारा 2' में काम करेंगी. हालांकि कुछ ही समय बाद प्रोडक्शन कंपनी होमबाले फिल्म्स के सूत्रों ने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया था. अब खबर आ रही है कि 'कांतारा 2' में सुपरस्टार Rajinikanth नज़र आ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डेक्कन हेराल्ड के हवाले से न्यूज़ 18 में एक रिपोर्ट छपी. इसमें बताया गया कि ऋषभ शेट्टी ने एक इवेंट में 'कांतारा 2' के बारे में बात की. बताया कि ये प्रीक्वल होगा. बीते दिनों रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर 'कांतारा' की तारीफ करते हुए समीक्षानुमा कुछ लिखा था. इसके बाद ऋषभ शेट्टी जाकर रजनीकांत से मिले भी. इसके बाद ऐसी खबरें चलने लगीं कि 'कांतारा 2' में रजनीकांत भी काम कर सकते हैं. उस रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में ऋषभ से रजनीकांत के ‘कांतारा’ का हिस्सा होने के बारे में पूछा गया. हालांकि ऋषभ ने इस सवाल पर कुछ नहीं कहा. वो इसे अवॉयड सा करके आगे बढ़ गए. उनके इस जेस्चर पर अफवाहों का बाज़ार एक बार फिर गर्म हो गया. हालांकि अब तक मेकर्स ने इस खबर पर कुछ नहीं कहा है. न स्वीकारा, न नकारा.  

Advertisement

सिनेमाघरों में 'कांतारा' के 100 दिन पूरे करने पर ऋषभ शेट्टी ने प्रेस से बात की थी. यहां उन्होंने अनाउंस किया कि वो लोग इसे फिल्म सीरीज़ में कन्वर्ट कर रहे हैं. 'कांतारा 2' बनेगी. जो कि प्रीक्वल होगी. उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म 2024 में रिलीज़ होगी. मगर अभी इस फिल्म का काम बिल्कुल शुरुआती स्टेज में है. बकौल ऋषभ, फिलहाल रिसर्च का काम चल रहा है. उसके बाद लिखाई होगी. उसके बाद शूट शुरू होगा. ऋषभ ने ये भी कहा कि पब्लिक को इस फिल्म में कई सरप्राइज़ मिलने वाले हैं. इसकी वजह से फिर से रजनीकांत की कास्टिंग वाली बात शुरू हो गई.

'कांतारा' कन्नड़ा भाषा की फिल्म है. इसे 16 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था. फिल्म ने दुनियाभर से 400 करोड़ रुपए की कमाई की थी. KGF 2 के बाद आने वाली ये दूसरी कन्नड़ा फिल्म थी, जिसको लेकर दर्शक एक्साइटेड दिखे. हालांकि हिंदी भाषी इलाकों में 'कांतारा' को असली फायदा वर्ड ऑफ माउथ से पहुंचा.

ये फिल्म इंसान और प्रकृति के बीच के संबंधों पर बात करती है. साथ में माइथोलॉजिकल एंगल भी है. बिल्कुल अपनी जमीन से जुड़ी फिल्म. इसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. मुख्य नायक की भूमिका भी उन्होंने ही निभाई थी. 

Advertisement

वीडियो: 'कांतारा' के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड एक्टर्स की कास्टिंग पर ऋषभ शेट्टी का जवाब खूब वायरल हो रहा

Advertisement