फेमस सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है. उसमें वो घर पर काम करने वाले एक शख्स को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं (Thrashed House Help). उनके हाथ में चप्पल है और वो किसी बोतल के बारे में पूछते हुए बार-बार शख्स को मार रहे हैं. वीडियो को लेकर सिंगर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच राहत फतेह अली खान ने सफाई देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है.
'मैं सजा दे सकता हूं... ' शख्स को चप्पल से पीटने पर राहत फतेह अली खान का जवाब, पर ऐसा बोला क्यों?
Pakistan के गायक Rahat Fateh Ali Khan का मारपीट वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उनका ये रूप देखकर हर कोई हैरान है, अब उन्होंने इसपर सफाई भी दी है, जो और भी हैरान करती है.


दावा किया जा रहा है कि राहत फतेह अली खान ने एक शराब की बोतल को लेकर शख्स के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट की. वीडियो में सिंगर कहते सुनाई दे रहे हैं- कहां है मेरी बोतल.
इस पर शख्स ने जवाब दिया- मुझे नहीं पता कौन सी बोतल. ये एक ही बोतल आई थी.
इस पर राहत फतेह अली खान कहते हैं- जो इसके साथ पड़ी हुई थी. वो बोतल कहां है. मैं तुम्हें मारूंगा.
ये पूछते हुए वो शख्स को कभी थप्पड़ मारते हैं तो कभी चप्पल से पिटाई करते हैं.
वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद राहत फतेह अली खान ने सफाई देते हुए अपने अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में पीड़ित शख्स और उसके पिता भी दिख रहे हैं. राहत फतेह अली खान ने कहा,
ये मेरा शागिर्द है. मेरे बच्चे जैसा है. ये उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता है.जब शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उतना ही प्यार देते हैं. जब गलती होती है तो हम पनिशमेंट (सजा) भी देते हैं. मैंने उसी वक्त उससे माफी भी मांगी थी.
ये भी पढ़ें- स्मगलर हैं पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान?
इसके बाद सिंगर के बगल में खड़ा पीड़ित शख्स कहता है,
जिस बोतल की बात हो रही है वो होली वॉटर था. मैं भूल गया था कि मैंने वो कहां रख दी. ये मेरे उस्ताद हैं. ये हमसे उतना प्यार भी ही करते हैं. वीडियो के जरिए इन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
इस वीडियो को लेकर भी सिंगर को ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि वो अपनी इमेज सुधारने के लिए झूठ बोल रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा कि जो भी हुआ सिंगर को इतनी बुरी तरह पीटने का कोई हक नहीं.

एक यूजर ने लिखा- जिस शख्स ने मालिक की इतनी मार और अपमान सहा वो जाहिर तौर पर कैमरे के सामने कुछ भी नहीं बोलेगा. उसकी ऐसी स्थिति पर दुख होता है.

कई यूजर्स ने मामले पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की. वीडियो और उस पर आई सफाई पर आपकी क्या राय है कमेंट में लिखकर जरूर बताएं.
वीडियो: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर यूएस डॉलर स्मगल करने का आरोप






















