The Lallantop

PVR सिनेमाज़ ने अनाउंस किया करीना कपूर फिल्म फेस्टिवल

इस दौरान 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', 'चमेली' और 'ओमकारा' जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी.

Advertisement
post-main-image
करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं.

PVR INOX ने अनाउंस किया Kareena Kapoor film festival, आगे खिसक सकती है Ajay Devgn की Singham Again, Bigg Boss 18 का Promo रिलीज़. Cinema की दुनिया से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# US टूर के नाम पर सलमान के फैंस से ठगी

कुछ दिनों पहले खबर आई कि सलमान खान इस साल अक्टूबर में यूएस का टूर करेंगे. सलमान खान ने इस खबर को गलत बताया है. 18 सितंबर को सलमान की टीम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान या उनकी टीम ने US में कोई   इवेंट ऑर्गनाइज़ नहीं कर रही है. इस तरह की कोई भी खबर एकदम गलत है, इन पर भरोसा ना करें. झूठी अफवाह फैलाने और फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा"

# रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' का प्रोमो रिलीज़

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' का पहला प्रोमो आ गया है. इस बार शो में नई थीम और नए ट्विस्टस होंगे. मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, होगी एंटरटेनमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा नया ट्विस्ट. बिग बॉस के नए सीज़न को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं.

Advertisement
# आगे खिसक सकती है अजय की 'सिंघम अगेन'?

इस बार दिवाली पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' साथ में रिलीज़ होने वाली हैं. बॉलीवुड हंगामा में छपी एक खबर में बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से अजय देवगन, रोहित शेट्टी, जियो स्टूडियोज़ और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बीच फिल्म की रिलीज़ को लेकर कई मीटिंग्स हुई हैं. खबर में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि टीम फिल्म को 1 नवंबर की बजाय 15 नवंबर को रिलीज़ करने का प्लान कर रही है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

# 'ज़ोरा' से कमबैक करेंगे डायरेक्टर राजीव राय

'त्रिदेव', 'गुप्त' और 'मोहरा' जैसे फिल्मों के डायरेक्टर राजीव राय सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से कमबैक करने जा रहे हैं. फिल्म का नाम है 'ज़ोरा'. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. राजीव ने ये फिल्म 40 नए चेहरों के साथ बनाई है. फिल्म की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

# करीना की 'द बकिंघम मर्डर' का प्रीक्वल बनेगा?

करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के सीक्वल के बारे में मिड डे से बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. हो सकता है कि हम फिर साथ में काम करें. मेरे दिमाग में जसमीत के लिए एक प्रीक्वल की कहानी है. जिसमें ये बताया जाएगा कि आज वो जो है वो कैसे बनी."

Advertisement
# PVR ने अनाउंस किया करीना कपूर फिल्म फेस्टिवल

करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर PVR सिनेमाज़ ने 'करीना कपूर फिल्म फेस्टिवल' ऑर्गनाइज़ करने का फैसला किया है. इस दौरान 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', 'चमेली' और 'ओमकारा' जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी. इस फेस्टिवल की तारीख अभी अनाउंस नहीं की गई है. 

वीडियो: रोहित शेट्टी की Singham Again के क्लाइमैक्स में अजय देवगन के साथ कौन-कौन होगा? पता चल गया

Advertisement