The Lallantop

'पुष्पा 2' के टिकट पर थिएटर ने जबरदस्ती 'बेबी जॉन' दिखा दी

थिएटर मैनेजमेंट का कहना था कि फिल्म बदलने का फैसला प्रोड्यूसर्स का था.

Advertisement
post-main-image
'बेबी जॉन' ने पहले दिन मात्र 11 करोड़ रुपए कलेक्ट किए.

Pushpa 2  की टिकट पर लोगों को Baby john दिखा दी, Love and War में Deepika का कैमियो, जापान में रिलीज़ के लिए तैयार Jr NTR की 'देवरा'. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# 'पुष्पा 2' की टिकट पर लोगों को 'बेबी जॉन' दिखा दी

जयपुर के राज मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें लोग ये शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने 25 दिसंबर को 'पुष्पा 2' का सुबह 10:45 के शो का टिकट बुक किया था. लकिन उन्हें ज़बरदस्ती 'बेबी जॉन' दिखा दी गई. 'पुष्पा 2' का शो कैंसल होने की उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई. इस मामले पर थिएटर मैनेजमेंट का कहना था कि फिल्म बदलने का फैसला प्रोड्यूसर्स का था, इसमें वो कुछ नहीं कर सकते थे.

# 'लव एंड वॉर' में होगा दीपिका का कैमियो  

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की कास्ट में ऑरी का नाम भी जुड़ गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी होगा. हालांकि उनके कैमियो को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.

Advertisement
# वरुण की 'बेबी जॉन' की कमज़ोर ओपनिंग

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से कमज़ोर ओपनिंग पाई है. ट्रेड का अंदाज़ा था कि ये फिल्म 17-18 करोड़ रुपए पर खुल सकती है. मगर तरण आदर्श के मुताबिक 'बेबी जॉन' ने पहले दिन मात्र 11 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इस फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है. एटली फिल्म के प्रेज़ेंटर हैं. फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स ने काम किया है.

# कार्तिक- सूर्या की अगली फिल्म का नाम 'रेट्रो'

मेकर्स ने सूर्या की अगली फिल्म का नाम अनाउंस कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म का एक टीज़र भी रिलीज़ किया गया. फिल्म का नाम होगा 'रेट्रो'. ये एक गैंगस्टर सागा फिल्म है. इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें सूर्या के साथ पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी.

# सोहम शाह ने कई हॉरर फिल्मों के राइट्स खरीदे

'तुम्बाड' के प्रोड्यूसर सोहम शाह ने रामसे ब्रदर्स की कई हिट फिल्मों के राइट्स खरीद लिए हैं. इनमें 'वीराना', 'पुरानी हवेली', पुराना मंदिर' शामिल हैं. सोहम इन हॉरर फिल्मों को नए अवतार में बनाने वाले हैं. फिलहाल वो 'तुम्बाड 2' और 'क्रेजी' (Craxzy) में व्यस्त हैं. 'क्रेज़ी' 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement
# जापान में रिलीज़ के लिए तैयार Jr NTR की 'देवरा'

Jr NTR की 'देवरा' जापान में रिलीज़ के लिए तैयार है. फिल्म 28 मार्च, 2025 को वहां के सिनेमाघरों में लगेगी. 3 जनवरी से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. 'देवरा' को सिवा कोरतला ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से जाह्नवी कपूर ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था.

# सीएम रेवंत रेड्डी से मिले तेलुगु फिल्ममेकर्स

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुए हादसे को लेकर तेलुगु इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स ने आज यानी 26 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने कहा कि कानून और व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा. साथ ही उन्होंने राज्य में फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है.

वीडियो: अल्लू अर्जुन के केस पर हो रहे पॉलिटिकल ड्रामे के क्या मायने हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement