Sanya Malhotra की फिल्म Mrs, Indian Film Festival of Melbourne में प्रीमियर होगी. कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने बताया, Pathaan के गाने की शूटिंग के दौरान Shahrukh Khan बहुत दर्द में थे. सिनेमा की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
बॉबी देओल-प्रीती जिंटा की 'सोल्जर' का सीक्वल कंफर्म
टिप्स फिल्म्स के मालिक रमेश तैरानी ने कहा, " अभी ये तय नहीं है कि बॉबी देओल और प्रीती जिंटा फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं."


न्यूज़18 से बात करते हुए टिप्स फिल्म्स के मालिक रमेश तौरानी ने कहा, "हम 'सोल्जर' का सीक्वल ज़रूर बनाएंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी." उन्होंने आगे कहा, "फिल्म की कास्ट अभी तय नहीं हुई है. एक बार स्टोरी फाइनल हो जाए फिर निर्णय लिया जाएगा कि प्रीती जिंटा और बॉबी देओल फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं."
# " 'पठान' के दौरान बेहद दर्द में थे शाहरुख़ ख़ान"- बॉस्कोकोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने शाहरुख़ के साथ 'पठान' में काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बॉस्को ने कहा, " 'झूमे जो पठान' के शूट के दौरान सड़कें बहुत पथरीली थीं. इसलिए शाहरुख़ के जूते भी बहुत कड़क थे. लेकिन उन्होंने इस परेशानी के बारे में एक बार भी शिकायत नहीं की. उन्हें जो स्टेप दिए जाते, वो वैसे ही करते. हमें पता ही नहीं चला कि वो शूट के बीच में अपनी वैन में जाया करते और अपने जूते ठीक किया करते थे."
गुजराती फिल्म 'फ़क्त पुरुषो माटे' में अमिताभ बच्चन का स्पेशल अपीयरेंस होगा. ये फिल्म 2022 में आई 'फ़क्त महिलाओ माटे' का सीक्वल है. अमिताभ बच्चन उस फिल्म के नरेटर थे. फिल्म में यश सोनी, दर्शन जरीवाला जैसे कलाकार नज़र आएंगे. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# काजोल के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी संयुक्ताएक्ट्रेस संयुक्ता, काजोल और प्रभुदेवा की फिल्म 'महारागिनी: द क्वीन ऑफ़ क्वींस' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए संयुक्ता ने कहा, " मुझे लग रहा है कि मैं पहले लेवल से शुरुआत कर रही हूं. बॉलीवुड में काम करने के लिए आपको अपने स्किल्स को अपग्रेड करना पड़ेगा. वहां एक हेल्दी कॉम्पटीशन है."
# एंथोलॉजी सीरीज़ 'मनोरथंगल' का ट्रेलर आयामलयालम एंथोलॉजी सीरीज़ 'मनोरथंगल' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया. इसमें 9 अलग-अलग कहानियां होंगी. इसमें कमल हासन, ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फाजिल, पार्वती, आसिफ अली जैसे कई कलाकार नज़र आएंगे. 'मनोरथंगल'15 अगस्त, 2024 को जी5 पर रिलीज होगी.
सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज़' इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न में दिखाई जाएगी. ये मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिंदी रीमेक है. फिल्म को अराती कादव ने डायरेक्ट किया है. 'मिसेज़' को इस साल सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की प्लानिंग है.
वीडियो: शाहरुख खान पर सान्या मलहोत्रा ने बताया, वो आराम करने वैनिटी में वापस नहीं जाते



















