The Lallantop

अजीत कुमार के साथ दो फिल्में बनाएंगे प्रशांत नील!

पहली फिल्म एक इंटेंस एक्शन ड्रामा होगी. खबरें हैं कि 2025 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है

Advertisement
post-main-image
दूसरी फिल्म को लेकर ज़्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है.

Kingdom of the Planet of the Apes की OTT रिलीज़ डेट आई, Samantha Prabhu के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे Ali Fazal, Ajith kumar के साथ दो फिल्में करेंगे Prashanth Neel. सिनेमा की ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. 'जोकर: फोली अ डू' का ट्रेलर आया

वॉकिन फीनिक्स और लेडी गागा की फिल्म 'जोकर: फोली अ डू' का ट्रेलर आ गया है. ये 2019 में आई फिल्म 'जोकर' का सीक्वल है. फिल्म को टॉड फीलिप्स ने डायरेक्ट किया है. 'जोकर 2', 4 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

2. 'किंगडम ऑफ द प्लेनेट...' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

'किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ़ द एप्स' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. अब ये डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 2 अगस्त से स्ट्रीम होगी. फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगी.

Advertisement
3. अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे 'ऑपरेशन खुकरी'

साल 2000 में सिएरा लियॉन में हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन पर एक फिल्म बन रही है. नाम है 'ऑपरेशन खुकरी'. इसे 'बधाई दो' फेम अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे. पिछले सात साल से फिल्म को बनाने की तैयारी चल रही है. पहले सुनील खेत्रपाल और शाहरुख़ की कंपनी रेड चिलीज़ मिलकर ये फिल्म बनाने वाले थे. अब सुनील ने 'ऑपरेशन खुकरी' के लिए क्रोम पिक्चर्स के साथ कोलेबोरेट किया है.

4. संजय-रवीना की 'घुड़चढ़ी' का ट्रेलर आया

संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म 'घुड़चढ़ी' का ट्रेलर आ गया है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. 'घुड़चढ़ी' में पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे. फिल्म 9 अगस्त 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज़ होगी. फिल्म को बिनॉय के.गांधी ने डायरेक्ट किया है.

5. अजीत कुमार के साथ दो फिल्में बनाएंगे प्रशांत नील!

123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, डायरेक्टर प्रशांत नील, अजीत कुमार के साथ दो फिल्में बनाने वाले हैं. पहली फिल्म एक इंटेंस एक्शन ड्रामा होगी. खबरें हैं कि 2025 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है और 2026 में इसे रिलीज़ किया जा सकता है. दूसरी फिल्म को लेकर ज़्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है.

Advertisement
6. समांथा प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अली फज़ल

राज एंड डीके के प्रोडक्शन में 'रक्त ब्रह्मांड' नाम की एक सीरीज़ बन रही है. इस सीरीज़ को 'तुम्बाड' फेम राही अनिल बर्वे डायरेक्ट करेंगे. इस शो में आदित्य रॉय कपूर और वमिका गब्बी के साथ अली फज़ल और समांथा भी नज़र आएंगे. ये एक पीरियड ड्रामा-फैंटसी सीरीज़ है. जल्द ही सीरीज़ की शूटिंग शुरू होने वाली है.  

वीडियो: 'कल्कि' के अलावा प्रभास की 'सलार' ने जापान में गर्दा उड़ा दिया

Advertisement