The Raja Saab, Prabhas की अगली बिग बजट फिल्म होने वाली है. Kalki 2898 AD के बाद प्रभास की राजा साब का इंतज़ार पब्लिक इसलिए भी कर रही है क्योंकि पहली बार वो हॉरर-कॉमेडी जॉनर में दिखाई देने वाले हैं. पिक्चर की रिलीज़ डेट 10 अप्रैल बताई गई थी. मगर अब खबर है कि ये आगे खिसक सकती है. क्या है पूरा मसला आइए समझते हैं.
यश की वजह से प्रभास की 'द राजा साब' पोस्टपोन हो गई?
Prabhas की The Raja Saab 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी. अब इसके आगे खिसकने की बातें चल रही हैं.
.webp?width=360)

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा साब’ का प्रोडक्शन फाइनल स्टेज पर है. मगर मेकर्स इसकी रिलीज़ को आगे खिसका सकते हैं. अभी मेकर्स ने इसकी नई रिलीज़ डेट को फाइनलाइज़ नहीं किया है. एक बार जब डेट कंफर्म हो जाएगी तो इसका फुल फ्लेज्ड प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा. वैसे तो इस रिलीज़ पोस्टपोन की वजह सामने नहीं आई है लेकिन इसकी वजह Yash की Toxic बताई जा रही है. टॉक्सिक को भी मेकर्स अप्रैल में रिलीज़ करने जा रहे हैं. ऐसे में दो बड़े स्टार्स की दो बड़ी फिल्म को एक ही समय पर रिलीज़ करना घाटे का सौदा हो सकता है. बहुत संभव है कि इस वजह से ‘द राजा साब’ को आगे बढ़ाया जा रहा हो.
कहा ये भी जा रहा है कि संक्रांति वाले दिन ‘द राजा साब’ का टीज़र या फर्स्ट लुक को रिवील किया जा सकता है. जिसके बाद इसकी रिलीज़ डेट को लेकर चीज़ें साफ हो जाएंगी. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
वैसे ये पहली बार नहीं है जब फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर सामने आई है. इससे पहले भी 'द राजा साब' के टलने की खबर सामने आई थी. बताया गया था कि प्रभास के पैर में चोट लगी है. जिसकी वजह से इसकी शूटिंग में लेट हुआ और अब इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाया जा सकता है. मगर फिर मेकर्स ने इन खबरों पर बात करते हुए बताया था कि फिल्म की शूटिंग सही से आगे बढ़ रही है. 80 परसेंट शूट पूरा हो चुका है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चालू है.
हालांकि उस वक्त भी मेकर्स ने 'द राजा साब' की रिलीज़ डेट को लेकर कोई बात क्लियर नहीं की थी. ख़ैर, राजा साब की स्टोरी को लेकर भी पिछले दिनों खबरें आई थीं. बताया गया था पिक्चर में संजय दत्त होंगे. जो प्रभास के दादा का रोल करेंगे. दोनों के बीच नोंक-झोंक होती रहेगी. खबर ये है भी कि फिल्म में फ्लैशबैक भी दिखाया जाएगा. कुछ-कुछ वैसा ही जैसा रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' में दिखाया जाता है.
संभवत फिल्म में संजय दत्त मेन विलन का रोल निभाने वाले हैं. जो प्रभास के इस रॉयल किरदार की मौत का ज़िम्मेदार होगा. अब इसी मौत के बदला लेने की कहानी ही होगी 'द राजा साब'. कुछ दिनों पहले IMDB वेबसाइट पर भी 'द राजा साब' की स्टोरी को लिखा गया था. वेबसाइट के मुताबिक 'द राजा साब' की कहानी एक कपल की कहानी होगी जो एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन नेगेटिव एनर्जी की वजह से उनके रास्ते अलग हो जाते हैं. जब ये स्टोरी वायरल हुई तो डायरेक्टर मारुती ने खुद प्यार से लताड़ लगाकर इस कहानी को गलत बताया था.
हॉरर कॉमेडी जॉनर का इन दिनों फैशन सा चल पड़ा है. ये फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं. ऐसे में प्रभास भी इसी हवा में बहते दिख रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म भी इसी जॉनर की है. अब देखना होगा जनता इसे कितना प्यार देती है. 'द राजा साब' के बाद प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' पर काम करेंगे. उसके बाद प्रशांत नील संग 'सलार 2' पर. दोनों ही फिल्मों का जनता को बेसब्री से इंतज़ार है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने प्रभास की 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा, अब आमिर खान की 'दंगल' की बारी?















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



