'पठान' देखने की पहली वजह शाहरुख खान हैं, तो दूसरी वजह है सलमान खान. जैसे ही सलमान एंट्री मारते हैं, शाहरुख फीके से पड़ जाते हैं. हालांकि शाहरुख ने भी ऐक्शन अच्छा ही किया है. पर हमने उन्हें अभी तक ऐसी मासी फिल्म में देखा नहीं है और सलमान तो इसके बादशाह हैं. उन्हें देखकर लगता है, ऐसी फिल्मों के लिए सल्लू भाई ही बने हैं या फिर यूं कहें कि ऐसी फिल्में सल्लू भाई के लिए बनी हैं. फिल्म में सलमान और शाहरुख का एक पोस्ट क्रेडिट सीन भी है. इसकी खूब चर्चा हुई. इसमें शाहरुख और सलमान आपस में मज़ाक करते हुए सुने गए.
'पठान' के शाहरुख-सलमान वाले पोस्ट क्रेडिट सीन की कुछ और ही कहानी है
'पठान' के डायलॉग राइटर ने इस सीन से जुड़ी मज़ेदार बात बताई है
.webp?width=360)

ये सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसमें सलमान और शाहरुख अपने लेगेसी संभालने की बात करते हैं. एकाध गेस करने के बाद शाहरुख कहते हैं:
हमें ही करना पड़ेगा भाई, देश का सवाल है. बच्चों पर नहीं छोड़ सकते.
अब इस पोस्ट क्रेडिट सीन पर 'पठान' के डायलॉग राइटर अब्बास टायरवाला ने बात की है. उन्होंने खुलासा किया है कि इस सीन का ओरिजनल कान्सेप्ट कुछ और ही था.
मुझे नहीं पता था कि आदित्य चोपड़ा ऐसा कुछ करने वाले हैं. ये मेरे पास स्क्रिप्ट के लेवल पर आया था. मैंने इसे शब्द दिए, जो मेरा काम है. हालांकि इसे चीकी एंटीक्लाइमैक्स की तरह नहीं लिखा गया था. ये आना था टाइगर और पठान के रशियन गुंडों को मारकर ट्रेन से बच निकलने के बाद. अब ये लोग वहां बैठे हैं, रेस्क्यू किए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं. पोस्ट क्रेडिट सीन वाली बातचीत उसी समय होनी थी.
अब्बास टायरवाला ने आगे कहा:
टाइगर आता है. पठान की मदद करता है और फिर जब आप गुडबाय करने का इंतज़ार कर रहे होते हैं. हमारे पास एक फनी सीन था क्योंकि हम शाहरुख और सलमान की दोस्ती के बारे में जानते हैं. वहीं से स्टोरी आगे बढ़नी थी. मुझे नहीं पता कि ये आदी या सिद्धार्थ किसके दिमाग की उपज है, जो ये सीक्वेंस अपनी जगह से हटाया गया. क्योंकि ये सलमान-शाहरुख के ट्रेन वाले फाइट सीन के तुरंत बाद होना था. पर जो भी था, ये बहुत सही एडिटोरियल डिसीजन था. पोस्ट क्रेडिट सीन में सलमान-शाहरुख को लाना जिसका भी आइडिया था , एक नंबर सिनेमैटिक माइन्ड लगाया है.
शाहरुख खान और सलमान खान ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है. 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख आए, तो 'ज़ीरो' में सलमान गए. तो सवाल ये है कि 'पठान' में इन दोनों लोगों के साथ आने को लेकर इतना हल्ला क्यों? क्योंकि शाहरुख खान ने चार बरस बाद फिल्म में वापसी की. सलमान खान उनके दोस्त होने के नाते उनके साथ खड़े हैं. सुपरस्टार्स की दोस्तियां जनता को पसंद आती है. मगर सबसे बड़ी वजह है कि अब दोनों लोग एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं. यानी अब वो दोस्ती रियल से रील हो चली है. इसलिए दोनों के फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड थे. उन्हें बहुत मज़ा भी आया.
वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' ने सलमान खान, आमिर खान, यश और ऋतिक को पीछे छोड़ा




















