The Lallantop

'पठान' ने तीसरे दिन कमाई का ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो कोई तोड़ नहीं पाएगा!

जल्द 400 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है फिल्म.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'पठान' का एक सीन

फिल्म Pathaan छप्पर फाड़ पैसा कमा रही है. पहले दो दिन गजब के रिकॉर्ड बनाने के बाद तीसरे दिन भी ‘पठान’ का कलेक्शन जबरदस्त रहा. एस्टीमेट है कि फ्राइडे को Shahrukh Khan की इस फिल्म ने करीब 35 करोड़ की कमाई की. रिलीज के तीन दिन के अंदर ही फिल्म ने करीब 163 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़ा सिर्फ भारत का है. दुनियाभर में तो फिल्म 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर चुकी है. और अभी तो वीकेंड भी बाकी है मेरे दोस्त. बहुत आराम से ‘पठान’ बॉलीवुड की 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'पठान' बुधवार, 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. वीक डे होने के बावजूद उस दिन फिल्म ने 57 करोड़ रुपये कमाए. 'पठान' ने ओपनिंग डे कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Advertisement

फिर अगले दिन 26 जनवरी की छुट्टी का भी जबरदस्त फायदा हुआ. क्योंकि जो लोग 25 को फिल्म नहीं देख पाए, वो ये फिल्म 26 को देखने गए. दूसरे दिन 71 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ. एक दिन में इतना कलेक्शन इंडियन सिनेमा के लिए अनसुनी रकम है. अब तक दूसरे दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड KGF 2 के नाम था. जिसने 53.95 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेने के बाद, दूसरे दिन 46.79 करोड़ रुपए कमाए थे.

तीसरे दिन रफ्तार थोड़ी कम रही और फिल्म ने 35 करोड़ रपये कमाए. रिलीज़ के तीसरे दिन 'बजरंगी भाईजान' से लेकर 'पीके', 'धूम 3', 'सुल्तान' सब इसी रेंज में रही हैं. शाहरुख की अब तक कोई फिल्म हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में नहीं थी. 'पठान' से पहले उनकी सबसे कमाऊ फिल्म थी 'चेन्नई एक्सप्रेस', जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 227 करोड़ रुपए था.

तीन दिन में ही 'पठान' 75 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. अंदाजा है कि चार दिन के अंदर ही फिल्म के 1 करोड़ टिकट बिक जाएंगे. शनिवार और रविवार को फिल्म बड़ा नंबर स्कोर करेगी. कहा जाता है कि किसी फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड के बाद यानी सोमवार से शुरू होती है. मगर 'पठान' सोमवार आने से पहले ही ब्लॉकबस्टर होने के रास्ते पर निकल गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'पठान' के डायलॉग राइटर ने शाहरुख और सलमान वाले सीन के पीछे की बात बताई है

फिलहाल पहले वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड सलमान खान की 'सुल्तान' के नाम है. पहला वीकेंड यानी फिल्म की रिलीज़ वाले दिन से लेकर रविवार तक के कलेक्शंस. 2016 में आई 'सुल्तान' भी बुधवार को ही रिलीज़ हुई थी. रविवार तक इस फिल्म ने 210 करोड़ रुपए कमाए थे. मगर फाइनली सात साल के बाद सलमान का ये रिकॉर्ड शाहरुख तोड़ने जा रहे हैं. वो भी बड़े मार्जिन से. 

'पठान' में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इसके अलावा फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नज़र आते हैं. 'पठान' को 'बैंग बैंग' और 'वॉर' फेम सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'पठान' पर ऐसा रिस्पॉन्स शाहरुख खान को कई रातों तक सोने नहीं देगा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement