Pathaan, Jawan और Gadar 2. साल 2023 के हिंदी सिनेमा की बात इन फिल्मों के बिना पूरा नहीं हो सकेंगी. कोरोना के बाद से मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता थी. बीच-बीच में एकाध फिल्म चल रही थी लेकिन वो क्रेज़ गायब था. इन फिल्मों ने सिर्फ अपने स्टार्स की वापसी नहीं करवाई बल्कि ऑडियंस को भी खींचकर सिनेमाघरों तक लाए. यही बात अब परेश रावल ने भी कही है. उनका कहना है कि इन तीन फिल्मों ने इंडस्ट्री का गियर बदल दिया. परेश रावल, मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु दसानी और दिव्या दत्ता की फिल्म ‘आंख मिचोली’ 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है. अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने
"पठान, 'गदर 2' और 'जवान' ने फिल्म इंडस्ट्री का गियर बदल दिया"
'पठान', 'जवान' और 'गदर 2' ने सिर्फ अपने स्टार्स की ही वापसी नहीं करवाई, वो ऑडियंस को भी सिनेमाघरों तक खींचकर ले आई हैं.


फिल्म की टीम से पूछा गया कि आजकल कॉमेडी फिल्में गायब सी हो गई हैं. हर तरफ बस एक्शन वाला सिनेमा देखने को मिल रहा है. इस पर मृणाल ने कहा कि अभी केस ऐसा है कि बहुत सोचकर अच्छी कॉमेडी फिल्म ढूंढ़नी पड़ती है जिसे फैमिली के साथ देखा जा सके. आगे कहा कि अब से कॉमेडी फिल्में बननी चाहिए क्योंकि कितना ही एक्शन कर लेंगे, लाइफ में थोड़ा हंसी-मज़ाक भी ज़रूरी है. उसमें दिव्या दत्ता ने जोड़ा कि कोरोना पैंडेमिक के बाद लोगों को थिएटर तक आने में काफी वक्त लग गया. उन्हें कुछ ऐसा चाहिए था जो उन्हें फिर से थिएटर तक खींच लाए. फिर वो बड़ी एक्शन फिल्में आईं, साउथ की फिल्में आईं, फिर शाहरुख की ‘जवान’ आई, ‘गदर 2’ आई. इसके साथ परेश रावल ने कहा,
‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ ने (फिल्म इंडस्ट्री का) गियर चेंज कर दिया.
आगे बातचीत में एक्टर्स से उनकी पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों के बारे में पूछा गया. उनके जवाब में ‘हेरा फेरी’, ‘चुपके चुपके’ और ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसे नाम शामिल थे. परेश रावल ने कहा कि ‘अंदाज़ अपना अपना’ उनकी फेवरेट कॉमेडी फिल्म है. बाकी ‘आंख मिचोली’ को उमेश शुक्ला ने बनाया है. वो इससे पहले OMG और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में भी बना चुके हैं.
बाकी ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ की बात करें तो तीनों फिल्मों ने 2000 करोड़ से ज़्यादा रुपया जोड़ा है. इन तीनों फिल्मों ने तगड़े तरीके से शाहरुख खान और सनी देओल का कमबैक करवाया है. शाहरुख ‘डंकी’ और ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ जैसी बड़ी फिल्मों की तैयारी में हैं. वहीं दूसरी ओर खबरें आई कि ‘गदर 2’ की कामयाबी के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ रुपए कर दी. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘बॉर्डर 2’, ‘मां तुझे सलाम 2’ और ‘1947 लाहौर’ जैसे नाम हैं.
वीडियो: शाहरुख खान ने बताया, जवान फिल्म को बनाने के पीछे क्या आइडिया था


















