The Lallantop

OMG 2 के लिए सात दिन में एक फिल्म हिला दी थी : पंकज त्रिपाठी

OMG 2 के असली हीरो पंकज त्रिपाठी हैं. फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बात करती है. उसी के चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ऐडल्ट सर्टिफिकेट देकर 27 कट्स भी लगवाए थे.

Advertisement
post-main-image
पांच फ्लॉप फिल्मों के बाद OMG 2 ने अक्षय कुमार को हिट दी थी.

Akshay Kumar की लाइन से पांच फिल्में नहीं चली. फिर आई OMG 2. सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म को जनता ने खुली बाहों से अपनाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय का सूखा मिटा दिया. लेकिन कहानी के असली हीरो थे पंकज त्रिपाठी. उन्होंने फिल्म में एक पिता का रोल किया. उसके बेटे का एक वीडियो वायरल हो जाता है. स्कूल से निकाल देते हैं. पंकज का कैरेक्टर अपने और ऐसे अनेकों बच्चों के लिए फिर कोर्ट पहुंचता है. हाल ही में पंकज त्रिपाठी Lallantop के Guest in The Newsroom प्रोग्राम में शरीक हुए थे. उन्होंने वहां OMG 2 पर बात की. फिल्म साइन करने की वजह बताते हुए कहा,      

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वो कहानी मुझे प्रभावित कर गई. वो कहानी मैंने सुनी और सोचा कि इस कहानी पर फिल्म बनेगी. मुझे एक DOP का फोन आया जिन्होंने फिल्म देखी है. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें पहली बार ये कहानी सुनकर नहीं लगा कि ये फिल्म करनी चाहिए या नहीं. मैंने कहा, ‘नहीं, मुझे लगा बिल्कुल करनी चाहिए’. मैंने सात दिन में एक फिल्म हिला दी. डेट्स इधर-उधर कर के 50 दिन OMG 2 के लिए निकाल लिए.  

OMG 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म की रिलीज़ से पहले बहुत पंगा हुआ था. सेंसर बोर्ड ने ऐडल्ट सर्टिफिकेट दे दिया. ऊपर से 27 कट्स भी लगवा दिए. मेकर्स इस फैसले पर खूब भड़के थे. उन्होंने कहा कि हम ओटीटी पर अनकट वर्ज़न उतारेंगे. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. अक्षय कुमार ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्होंने सेंसर बोर्ड के फैसले का सम्मान करते हुए सिनेमाघर वाला वर्ज़न ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया है. खैर लोगों ने फिल्म को थिएटर्स में देखा हो या ओटीटी पर, उन्हें OMG 2 पसंद ही आई. क्रिटिक्स के पास भी फिल्म के लिए पॉज़िटिव चीज़ें ही थीं.             

Advertisement

Advertisement
Advertisement