The Lallantop

देख रहा है बिनोद...वाले 'पंचायत' एक्टर के पास काम नहीं, बोले, डेढ़ साल से बस...

Durgesh Kumar का कहना है कि Panchayat और Highway की सफलता के बाद भी किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें काम के लिए फोन नहीं किया.

Advertisement
post-main-image
दुर्गेश कुमार ने कहा कि उन्हें खुद कास्टिंग डायरेक्टर्स को अप्रोच करके काम के लिए बोलना पड़ रहा है.

साल 2020 में Panchayat सीरीज़ आई. खूब पॉपुलर हुई. इसके हर एक किरदार और डायलॉग को पसंद किया गया. अब इसके एक्टर Durgesh Kumar ने बताया कि इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी उनके पास काम नहीं है. उन्हें किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस से फोन नहीं आ रहा है. उन्हें खुद, कास्टिंग डायरेक्टर्स को अप्रोच करके काम ढूंढना पड़ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दुर्गेश ने 'पंचायत' में 'बनराकस' का रोल प्ले किया था. वही जिनका डायलॉग,

''देख रहा है बिनोद...''

Advertisement

मीम कल्चर का हिस्सा बन गया. ये लाइन लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गई. इतनी पसंद की गई की 'पंचायत' के दूसरे सीज़न में भी मेकर्स ने इस लाइन को रखा. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दुर्गेश ने बताया कि वो फिलहाल छोटे-छोटे प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रहे हैं. जिन्होंने उनके टैलेंट को पहचाना है. दुर्गेश कहते हैं-

''ये मेरे लिए बहुत कठिन है. लोगों ने 'पंचायत' की सफलता देखी. मगर सच्चाई ये है कि इतने लंबे करियर के बाद भी मैं स्ट्रगल कर रहा हूं. पिछले डेढ़ सालों में मुझे किसी भी बड़े प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कॉल नहीं आई. मैं छोटे प्रोड्यूसर्स के साथ काम कर रहा हूं. जिन्होंने मेरे हुनर को पहचाना. इंडस्ट्री को मेरा काम याद है मगर मुझे अभी भी कास्टिंग डायरेक्टर्स के पीछे भागना पड़ रहा है.''

दुर्गेश ने आगे कहा,

Advertisement

'' 'पंचायत' और 'हाईवे' की सफलता के बाद भी किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने मुझे काम के लिए कॉन्टैक्ट नहीं किया. सभी मुझे जानते हैं फिर भी मुझे कोई बड़ा रोल नहीं मिल रहा. मैं लगातार ऑडिशन्स दे रहा हूं. कुछ रोल्स के लिए सेलेक्ट हो भी रहा हूं. मगर ये सब बहुत अनप्रीडिक्टिबल है.''

दुर्गेश ने कहा कि उनके काम को लोगों ने पसंद किया. उनके किए गए शोज़ और फिल्मों को कई अवॉर्ड्स भी मिले मगर उन्हें उस मुताबिक काम नहीं मिल रहा. बोले,

''ये बहुत अजीब है. मेरे कई प्रोजेक्ट्स हैं. जिसने अवॉर्ड जीते मगर क्रिटिक्स ने मेरा नाम लिया ही नहीं. इस इंडस्ट्री में मैं 25 सालों से हूं. मगर मुझे वो क्रेडिट नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था. फिर भी मैं खुश हूं कि जनता मुझे पसंद करती है.''

दुर्गेश, इंडिया की तरफ से ऑस्कर्स के लिए गई फिल्म 'लापता लेडीज़' में दिखाई दिए थे. इसके अलावा वो भूमि पेडणेकर की फिल्म 'भक्षक' में भी थे. वो National School of Drama के छात्र रहे हैं. इम्तियाज़ अली की फिल्म 'हाईवे' से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने 'सुल्तान', 'संजू', 'धड़क' जैसी फिल्में कीं. 'पंचायत' से वो घर-घर फेमस हो गए. 

वीडियो: पंचायत 3 के 'विधायक' जी पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी पर क्या आरोप लगाए थे?

Advertisement