The Lallantop

शाहरुख के घर मन्नत के बाहर पुलिस सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई, पूरी कहानी ये है!

पुलिस ने इस मामले में 4-5 लोगों को हिरासत में भी लिया है.

Advertisement
post-main-image
बीते मार्च में भी मन्नत में दो लोगों ने ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश की थी.

26 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो घूमने लगा. वो Shah Rukh Khan के घर मन्नत के बाहर का है. मुंबई पुलिस सुरक्षा में तैनात नज़र आ रही है. इस पूरे घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले ही शाहरुख ने X पर #AskSRK किया था. वहां उन्होंने सलमान खान के नए लुक, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ के ट्रेलर पर बात की. साथ ही नए गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ का टीज़र भी रिलीज़ किया. फिर अचानक से पुलिस क्यों बुलवानी पड़ गई. पूरा मामला बताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ज़ूम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग ऐड्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनका कहना था कि शाहरुख भी ऐसे ब्रांड को एंडॉर्स करते हैं. ऐसे गेम्स से युवाओं पर बुरा असर पड़ता है. इसी वजह से वो लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रोटेस्ट अनटच इंडिया फाउंडेशन नाम की संस्था के कुछ मेम्बर्स ने किया था. उन्होंने प्रोटेस्ट से पहले अपने स्टेटमेंट में कहा था,

फेमस एक्टर्स और एक्ट्रेसेज़ ऐसे ऐड्स करते हैं और ऐसा कर के वो समाज को गलत दिशा में लेकर जा रहे हैं. अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ से शाहरुख के घर मन्नत के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा. 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि गैम्ब्लिंग करने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है. लेकिन उन्हें प्रमोट करने वाले बॉलीवुड स्टार्स युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं. उन्हें पता है कि ये गलत है. फिर भी पैसे की वजह से प्रमोट करते हैं. उन्होंने मांग की कि ऐसे ऐड्स पर रोक लगाई जाए. संस्था के सदस्यों ने कहा कि वो शाहरुख के अलावा अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज और अन्नू कपूर के घर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. क्योंकि पुलिस ने उन 4-5 लोगों को मन्नत के बाहर से ही हिरासत में ले लिया. उसके बाद पुलिस के लोग मन्नत के बाहर सुरक्षा में तैनात रहे. 

साल 2023 में ये पहला मौका नहीं जब शाहरुख की सुरक्षा सवालों में आई हो. बीते मार्च में दो लोगों ने ज़बरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शाहरुख को अपने घर की सिक्योरिटी ऑडिट करने की भी सलाह दी. सिक्योरिटी ऑडिट में ये चेक करना होता है कि घर का सभी सामान सलामत है या नहीं. कुछ गायब तो नहीं हुआ है. 
       

 

Advertisement

वीडियो: दी सिनमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की विदेशों के बाद अब भारत में भी एडवांस बुकिंग खुलने वाली है

Advertisement