The Lallantop

हनुमान पर बनने वाली राजामौली की फिल्म में महेश बाबू 8 अवतारों में नज़र आएंगे

SSMB29 को 1000 करोड़ रुपए के बजट से बनाया जा रहा है, जो अब तक के भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी.

Advertisement
post-main-image
महेश बाबू ने राजामौली वाली फिल्म के लिए जर्मनी जाकर वर्कशॉप भी की थी.

YRF के स्पाय यूनिवर्स में आलिया भट्ट की एंट्री कन्फर्म हो गई है, साल के आखिर में फिम की शूटिंग शुरू होगी. राम चरण की अगली पैन इंडिया फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड होंगी, एक्टर महेश बाबू राजामौली की फिल्म में 8 अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे. सिनेमा की ख़बरों में दिलचस्पी है तो आप एकदम सही जगह पहुंचे हैं. 

Advertisement

1. एप्पल टीवी ने रिलीज़ किया 'शुगर' का ट्रेलर

एप्पल टीवी प्लस ने अपनी सीरीज़ 'शुगर' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. इस सीरीज़ में कॉलिन फेरल एक डिटेक्टिव का रोल कर रहे हैं. 'शुगर' के पहले दो एपिसोड्स 5 अप्रैल को रिलीज़ होंगे उसके बाद हर शुक्रवार एक एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

2. बॉन्ग जून हो जापान में बनाएंगे अपनी एनिमेशन फिल्म

एक अवॉर्ड शो के दौरान पैरासाइट वाले डायरेक्टर बॉन्ग जून हो ने बताया कि वो एक ऐसी स्टोरी पर काम कर रहे हैं, जिसे वो जापान में बनाएंगे. ये एक एनिमेशन फिल्म होगी. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बॉन्ग एक कोरियन एनिमेशन फिल्म बनाने जा रहे हैं. जो अब तक कोरियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी.

3.YRF स्पाय यूनिवर्स में आलिया की एंट्री कन्फर्म

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही थी कि आलिया YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होंगी. अब यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी.

4. राम चरण की अगली पैन-इंडिया फिल्म में जाह्नवी कपूर

राम चरण की फिल्म RC 16 में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड होंगी. जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. ये एक पैन-इंडिया फिल्म होगी जिसे बुची बाबू साना डायरेक्ट करेंगे. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान कंपोज़ करेंगे.

5. 'कल्कि 2898 AD'का गाना शूट करने प्रभास इटली पहुंचे

'कल्कि 2898 AD'का गाना शूट करने के लिए प्रभास और दिशा पाटनी इटली गए हैं. ये एक रोमांटिक गाना बताया जा रहा है. इस गाने के शूट के साथ फिल्म का शूट भी पूरा हो जाएगा.

6. SSMB 29 के लिए महेश बाबू का लुक फाइनल

एक्टर महेश बाबू इन दिनों डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म SSMB 29 पर काम कर रहे हैं. सिनेजोश में छपी खबर के मुताबिक़, फिल्म के लिए महेश बाबू के आठ अलग-अलग लुक्स फाइनल किए गए हैं.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement