The Lallantop

शाहरुख-सलमान के सुपरहिट गाने लिखने वाले गीतकार देव कोहली नहीं रहे

देव कोहली ने 100 से ज़्यादा फिल्मों के लिए गाने लिखे. 'मैंने प्यार किया' और 'बाज़ीगर' भी उन्हीं में शामिल थीं.

Advertisement
post-main-image
'बाज़ीगर' का पॉपुलर गाना 'ये काली काली आंखें' देव कोहली ने ही लिखा था.

दिग्गज गीतकार Dev Kohli नहीं रहे. बीती 26 अगस्त को उनका निधन हो गया. वे 80 साल के थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 26 अगस्त की शाम छह बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ. नाइंटीज़ के सिनेमा को यादगार बनाने में देव कोहली का बड़ा हाथ रहा. उन्होंने शाहरुख, सलमान, अक्षय और माधुरी दीक्षित समेत अनेकों स्टार्स के लिए सुपरहिट गाने लिखे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साल 1989 में बतौर लीड सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज़ हुए. फिल्मे अपने गानों की वजह से खासा पॉपुलर हुई. उन्हीं में से ‘आते जाते हंसते गाते’ देव कोहली ने लिखा था. फिल्म का गाना ‘कबूतर जा जा’ भी उनकी ही कलम से निकला था. सलमान और अक्षय के लिए हिट गाने देने के बाद उन्होंने शाहरुख की फिल्म के लिए भी लिखा. अब्बास-मुस्तन की ‘बाज़ीगर’ के लिए उन्होंने ‘ये काली काली आंखें’ के बोल लिखे थे. फिल्म हिट हुई. गाना इतना पॉपुलर हुआ कि अन्नू मलिक स्टार हो गए. 

‘मैंने प्यार किया’, ‘खिलाड़ी’ और ‘बाज़ीगर’ के बाद नंबर आया ‘हम आपके हैं कौन’ का. सूरज बड़जात्या की वो फिल्म जिसने फुटफॉल के मामले में कई सालों तक राज किया. इसी फिल्म ने कायदे से सलमान को सुपरस्टार बनाया था. ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए देव कोहली ने ‘पहला पहला प्यार है’ और ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ लिखे. दूसरे वाले गाने के बिना तो आज भी शादियों में महिला संगीत के फंक्शन अधूरे हैं. देव साहब के गीतों का ये इंफ्लूएंस रहा है. 

Advertisement

उनके करियर के अधिकांश पॉपुलर गाने नब्बे के दशक में आए. लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर उसी दशक में शुरू हुआ था. देव कोहली का जन्म 02 नवंबर 1942 को रावलपिंडी में हुआ था. कुछ समय बाद परिवार दिल्ली आ गया. हालांकि साल 1949 में उन्हें देहरादून शिफ्ट होना था. उनका बचपन उसी शहर में बीता. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म थी साल 1969 में आई ‘गुंडा’. लेकिन उन्हें पहला ब्रेकथ्रू दिलवाया 1971 में आई ‘लाल पत्थर’ ने. फिल्म में उनके लिखे गाने ‘गीत गाता हूं मैं’ को पसंद किया गया. वो गाना विनोद मेहरा पर फिल्माया गया था.

 देव कोहली ने 100 से ज़्यादा फिल्मों के लिए गाने लिखे. शंकर-जयकिशन, राम लक्ष्मण, आनंद मिलिंद से लेकर अन्नू मालिक जैसे कम्पोज़र्स के साथ काम किया. ‘मुसाफिर’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, Taxi No 9211 और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे. उन्होंने अपना आखिरी काम कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ के लिए किया था.               
 

वीडियो: प्रदीप सरकार के निधन परअजय देवगन और हंसल मेहता ने जताया शोक

Advertisement

Advertisement