The Lallantop

"समांथा प्रभु 3 करोड़ लोगों को बेवकूफ बना रही हैंं", एक्ट्रेस की किस बात पर भड़के 'लिवर डॉक'?

Samantha Prabhu ने अपने पॉडकास्ट में लिवर को लेकर कुछ दावे किये थे. 'लिवर डॉक' वाले डॉक्टर ऐबी ने उन बातों को बकवास बताया है.

Advertisement
post-main-image
'लिवर डॉक' X पर बहुत पॉपुलर हैं. उन्होंने लिखा कि ट्वीट के बाद समांथा के फैन्स उन्हें ट्रोल करने लगे.

Samantha Prabhu सेहत को लेकर अपना एक पॉडकास्ट चलाती हैं. Take 20 के नाम से रिलीज़ हुई इस पॉडकास्ट सीरीज़ में वो अलकेश नाम के एक शख्स के साथ सेहत से जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं. हालिया एपिसोड में वो लोग लिवर की हेल्थ पर बात कर रहे थे. इसी पॉडकास्ट से एक क्लिप शेयर की गई. वहां अलकेश कहते हैं कि कुछ जड़ी-बूटियों से भी लिवर की सेहत बेहतर होती है. उन्होंने अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए डेंडेलॉइन का उदाहरण दिया. सिंहपर्णी के फूल को डेंडेलॉइन कहा जाता है. अलकेश ने कहा कि डेंडेलॉइन की जड़ों से आपके लिवर की सेहत दुरुस्त बनी रहती है. बता दें कि हम सिर्फ उनकी बात को कोट कर रहे हैं. हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं. खैर इस क्लिप को The Liver Doc ने शेयर किया. उन्होंने इस पूरी जानकारी को कोरी बकवास बताया. लिखा कि समांथा करोड़ों लोगों को बेवकूफ बना रही हैं. 

Advertisement

‘द लिवर डॉक’ डॉक्टर ऐबी फिलिप्स का X अकाउंट है. वो लिवर के डॉक्टर हैं जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं. ऐबी ने समांथा वाले पॉडकास्ट को लेकर लिखा,  

Advertisement

ये समंथा रूथ प्रभु हैं. एक फिल्म स्टार, जो ‘लिवर को डिटॉक्स करने’ के बारे में 33 मिलियन (3.3 करोड़) से अधिक फॉलोवर्स को गुमराह कर गलत जानकारी दे रही हैं. 

पॉडकास्ट में कुछ स्वास्थ्य संबंधी अनपढ़ "वेलनेस कोच और परफॉरमेंस न्यूट्रिशनिस्ट" शामिल हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नहीं पता कि इंसानी शरीर कैसे काम करता है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर सबसे बकवास जानकारी है. जहां ऐसी बकवास बातें लिखी गईं कि जड़ी-बूटी से ऑटोइम्यून डिसऑर्डर पर काम किया जा सकता है. 

मुझे यकीन नहीं होता है कि इतने बड़े पैमाने पर फॉलोवर्स रखने वाले लोग आसानी से सबसे खराब, विज्ञान से अनपढ़ लोगों को कैसे पहचान लेते हैं ताकि उन्हें ‘हेल्थ पॉडकास्ट’ पर विज्ञान, चिकित्सा और स्वास्थ्य पर बात करने के लिए आमंत्रित किया जा सके, जिनका वास्तव में स्वास्थ्य या चिकित्सा से कोई लेना-देना नहीं है. ये सिर्फ दो विज्ञान से अनपढ़ लोग हैं जो अपनी अज्ञानता साझा कर रहे हैं.

वेलनेस कोच वाले शख्स कोई वास्तविक चिकित्सक भी नहीं हैं और संभवतः उन्हें लिवर के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी.
वो कहते हैं कि लिवर की सेहत सुधारने के लिए सबसे अच्छी जड़ी-बूटी डेंडेलॉइन है.

मैं एक लीवर डॉक्टर हूं. एक प्रशिक्षित और रजिस्टर्ड हेपेटोलॉजिस्ट हूं जो एक दशक से लिवर रोग के रोगियों का इलाज कर रहा हूं. मैं कह सकता हूं कि ये बातें पूरी तरह बकवास हैं.

ऐबी की बात पर समांथा या अलकेश की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था. हालांकि उन्होंने बाद में ट्वीट किया कि समांथा के फैन्स ने सही जानकारी लेने की जगह उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.  
 

वीडियो: मैटिनी शो: कहानी समांथा की, जिसके एक ट्वीट पर महेश बाबू के फैन्स उनके दुश्मन हो गए थे

Advertisement

Advertisement