2: राहुल गांधी, जिनके बयान पर अमित शाह बमके. उनका कहना है कि JNU के साथ खेल रही है BJP और RSS. आखिर बातचीत और डिबेट न होगी तो अचार डालें डिमोक्रिसी का?
3: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल भी गए थे वारदात की जगह पर. कहा कि मोदी सबको अपनी पुलिस से डराने की कोशिश कर रहे हैं. अब JNU का नंबर लग गया है. इसीलिए वो कहते रहते हैं कि दिल्ली पुलिस हमए हवाले कर दो.
4: अब नंबर साधु संन्यासियों का. लाइन में पहले लगे हैं साक्षी महाराज. कहे हैं कि गिरफ्तार छात्रों को गोली मार दो. किरांती पिच्चर के बॉबी द्योल हैं. नो अरेस्ट नो FIR, फैसला ऑन द स्पॉट.
5: दूजे नंबर पर हैं साध्वी प्राची. भगवान के भजन से ज्यादा दखल पॉलिटिक्स में है. एक गजब का खुलासा किया है. जो शायद जल्दबाजी में हेडली के दिमाग से उतर गया था. कि JNU की फंडिंग हाफिज सईद करता है.
6: स्मृति इरानी HRD मिनिस्टर हैं. उनको स्कूल कॉलेज का हिसाब किताब देखना ही है. अब अगर कहीं ऊंच नीच होती है तो जवाबदार कौन होगा. उसी पर कहा कि देश से गद्दारी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.
7: सबसे महंगा और जाबड़ मंत्र इनका है. लाख टके का. भारत के गृहमंत्री हैं राजनाथ सिंह. जमातुद्दावा और हाफिज सईद के बारे में हर कोई जानता है इनको छोड़ कर. जब उनकी बनिस्बत इनसे सवाल किए गए तो "ये हंस दिए, ये चुप रहे, मंजूर था परदा तेरा"
जानिए किस ग्रह के मंत्री हैं राजनाथ सिंह





















