The Lallantop

''कटरीना छोटे शहर की हीरोइन नहीं लगती, इसलिए उसे विकी के साथ कास्ट नहीं किया''

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि वो विकी और कटरीना के साथ काम करना चाहते हैं. अगर कभी कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो विकी-कटरीना दोनों के साथ काम करेंगे.

Advertisement
post-main-image
कटरीना कैफ फिल्म 'भारत' में और सारा अली खान फिल्म ज़रा हट के ज़रा बच के में'.

विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म आ रही है. नाम है- ‘ज़रा हटके ज़रा बच के’. लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म का प्रमोशन तगड़े से चल रहा है. सारा-विकी के साथ लक्ष्मण भी प्रमोशनल इंटरव्यूज़ कर रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में लक्ष्मण से जब पूछा गया कि मूवी में विकी के अपोज़िट कटरीना को क्यों नहीं लिया गया, तो इसका बड़ा मज़ेदार जवाब मिला. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीपिंगमून से बात करते हुए लक्ष्मण ने बताया कि वो विकी और कटरीना के साथ काम करना चाहते हैं. इस फिल्म में कटरीना को क्यों नहीं लिया, इस सवाल पर लक्ष्मण बोले,

‘’मेरी भाषा कटरीना को समझ आएगी तभी कर पाऊंगा उनके साथ काम. आपको लगता है कटरीना कभी भी स्मॉल टाउन या छोटे शहर की हीरोइन लगेंगी. अगर मुझे कभी कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो मैं कटरीना और विकी दोनों को लेकर एक साथ काम करना चाहूंगा.''

Advertisement

लक्ष्मण ने आगे कहा,

‘’इस बार मैं कटरीना के साथ काम नहीं कर पाया क्योंकि ‘ज़रा हटके ज़रा बच के’ बिल्कुल अलग स्पेस की फिल्म है. मुझे लगता है कटरीना की जो पर्सनैलिटी है, मुझे पर्सनली नहीं लगा कि वो एक मिडल क्लास फैमिली की बहू जैसी लग सकती हैं. अगर फ्यूचर में ऐसा कुछ बनेगा, जो उनको सूट करेगा तो क्यूं नहीं. मैं उनके साथ उस पर काम करूंगा.''

लक्ष्मण ने फिल्म के टाइटल पर भी बात की. कहा,

Advertisement

‘’असल में हमारे सामने बहुत सारे ऑप्शन थे तो हमको चुनने में दिक्कत हो रही थी. घर की बात, खेल-खेल में जैसे बहुत सारे टाइटल्स थे लेकिन हमने ‘ज़रा हट के ज़रा बच के’ चुना. क्योंकि फिल्म में जो कंटेंट देखने को मिलेगा, वो अभी तक देखे हुए सभी कंटेंट से अलग होगा.''

लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने फिल्म सारा और विकी को सुनाई थी. इस रोल के लिए वही दोनों उनके दिमाग में शुरू से थे. फिल्म का विकी की फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ से भी कम्पेयर किया जा रहा है. इस पर लक्ष्मण ने कहा,

‘’‘गोविंदा मेरा नाम’ बहुत अलग फिल्म है. स्टोरी, कंटेंट, लुक सब कुछ फिल्म का अलग है. मुझे खुद समझ नहीं आ रहा है कि इसको क्यों कम्पेयर किया जा रहा है. दोनों फिल्मों में बस ये समानता है कि विकी दोनों फिल्म में शादी-शुदा बने हैं. इसके अलावा दोनों फिल्मों के बीच कुछ भी कॉमन नहीं है.''

खैर, दिनेश विजन की प्रड्यूस की हुई ये फिल्म 02 जून को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ होगी. इसे जियो सिनेमा पर देख सकेंगे. 

वीडियो: विकी कौशल चेकिंग के लिए रुके मगर कटरीना कैफ बिना सिक्योरिटी चेकिंग के ही अंदर चली गईं

Advertisement