The Lallantop

"60 साल के एक्टर्स सिक्स पैक एब्स में घूम रहे" - अविनाश तिवारी ने शाहरुख-सलमान पर तंज कसा?

अविनाश तिवारी के मुताबिक - "हॉलीवुड सुपरस्टार्स आर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर या सिल्वेस्टर स्टैलॉन को भी ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती."

Advertisement
post-main-image
अविनाश तिवारी इन दिनों 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के प्रमोशन में जुटे हैं.

Shah Rukh Khan और Salman Khan जैसे सुपरस्टार्स आज 60 साल से ऊपर के हो चुके हैं. बावजूद इसके, उन्होंने अच्छी फिटनेस मेंटेंन कर रखी है. शाहरुख Pathaan में अपने सिक्स पैक एब्स के लिए वायरल हुए थे. दूसरी तरफ सलमान जिम से अक्सर इस तरह की फ़ोटोज़ शेयर करते हैं. हालांकि Laila-Majnu और O Romeo जैसी मूवीज़ में नज़र आए Avinash Tiwary बॉलीवुड में एक्टर्स के इस फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन से सहमत नहीं. उन्होंने बग़ैर किसी का नाम लिए बॉलीवुड को छील दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिद्धार्थ कनन से हुई बातचीत में अविनाश ने कहा कि बॉलीवुड में फिजिकल इमेज पर हद से ज्यादा ध्यान दिया जाता है. वो कहते हैं,

"किसी और इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता कि 60 साल के एक्टर्स सिर्फ डिज़ायरेबिलिटी बेचने के लिए सिक्स-पैक एब्स बनाए घूमें. हॉलीवुड में भी नहीं. आर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर या सिल्वेस्टर स्टैलॉन को भी ऐसा करने की ज़रूरत नहीं पड़ती. साउथ इंडस्ट्री में भी हर समय सिक्स-पैक दिखाने पर जोर नहीं होता. फिर ऐसा सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही क्यों है? यहां स्किल और क्राफ्ट की कद्र क्यों नहीं की जाती?”

Advertisement

अविनाश ने किसी का नाम तो नहीं लिया. मगर लोगों का अनुमान है कि उन्होंने ये बातें सलमान-शाहरुख से जोड़कर ही कही है. ये दोनों एक्टर्स लगातार एक्शन फिल्में कर रहे. इस दौरान वो सिक्स पैक एब्स के साथ नज़र आते हैं. बातचीत के दौरान अविनाश ने 'अंडररेटेड' के कॉन्सेप्ट को भी आड़े हाथ लिया. वो कहते हैं,

"जब हम ये कहते हैं कि कोई अंडररेटेड है, तो असल में हमारा मतलब क्या होता है? अगर आप लोगों से पूछें कि देश का सबसे बेहतरीन एक्टर कौन है, तो कई लोग इरफान खान का नाम लेंगे. लेकिन उनकी फिल्में देखने के लिए कितने लोग थिएटर तक गए? आज मनोज बाजपेयी और केके मेनन जैसे एक्टर्स को सबसे बेहतरीन माना जाता है. लेकिन कितने लोग सच में उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते हैं?"

अविनाश ने इस बात पर जोर दिया कि बाकी इंडस्ट्रीज़ में लोगों के टैलेंट, स्किल और क्राफ्ट को प्रमोट किया जाता है. मगर बॉलीवुड में इस तरह का कल्चर नहीं. उनके मुताबिक, बॉलीवुड में कोई अपना शर्ट उतारता है. किसी लड़की का हाथ पकड़ता है. इसके बाद एक फोटो आती है- 'कमिंग सून'. फिर अचानक उनकी फिल्म को लेकर हाइप बन जाती है. अविनाश ने कहा कि उन्हें ये सब समझ नहीं आता. यदि लोगों को लुक्स के हिसाब से ही काम देना है, तो उन्हें सीधे मॉडल्स हायर कर लेने चाहिए.

Advertisement

वीडियो: सेलिब्रिटी फिटनेस कोच योगेश भटेजा ने इंटरव्यू में बॉलीवुड वालों की फिटनेस का क्या राज बताया?

Advertisement