The Lallantop

केंदी पों और जस्ट चेंऊं चेंऊं सुनने वाले देश 'जलाने' लगे हैं

'सुन सुना, हाथी का अंडा ला' और 'मेरी लचके कमर' क्यों सुनाई देता है?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोशल मीडिया ज्ञानियों से भरा है. ज्ञान कभी फ्लो कर जाए तो समस्या कर देता है. ऐसा ही पिछले दिनों हुआ. भीम आर्मी के मुखिया हैं चंद्रशेखर आज़ाद. वो बोले, 'अगर हम भारत बंद करना जानते हैं, तो भारत चलाना भी जानते हैं.' इस चलाना को कुछ लोगों ने 'जलाना' सुन लिया. फिर कुछ न्यूज़ चैनलों ने भी ऐसी ही सुन लिया और कुछ महाकवियों ने भी. अब क्या करेंगे ज़ी... किस-किस पर विश्वास न करें.
खैर जान-बूझकर ऐसा सुना गया वाली बात को छोड़ दे तो अक्सर इंसान के साथ ऐसा होता है. कहा कुछ जाता है और सुन वो कुछ और लेता है. हमारे आपके साथ भी होता था. बचपन में गाना सुनते थे. लिरिक्स कुछ होते थे. हम सुन कुछ और लेते थे. जानने वालों ने बताया ये गलती दरअसल Mondegreen कहलाती है. जब इंसान कुछ कहे को कुछ सुन लेता है. साल 1954 में अमेरिकन लेखिका सिल्विया राइट ने ये शब्द चलाया. वो एक लड़की के बारे में लिख रही थीं, जिसने स्कॉटिश बैले में "...and laid him on the green" को "...and Lady Mondegreen" सुन लिया था. येतो वो जानकारी रही जो विकीपीडिया पर भी मिल जाती है. हम इसकी बात नहीं करते. हम आपकी-अपनी बात करते हैं. जो ऐसे गलत गाने या नाम सुन लिया करते थे.
मेरा उदाहरण ले लीजिए, बचपन में मेरी क्लास में एक लड़की थी. उसका नाम था शहज़ादी बदर-उन बदर, हम हमेशा उसे शहज़ादी बदरूमबदर बुलाते रह गए. ऐसे की कुछ लोग जीनत अमान को ज़ीना तमान बुलाते हैं. ऐसे ही एक रोज़ ट्विटर पर बात चल निकली तो कई लोगों ने बताया कि कैसे वो गानों को ग़लत सुनते थे. नमूने देखिए.
  असली - सुन, सुना, आती क्या खंडाला? सुना गया- "सुन,सुना,हाथी का अंडा ला" असली - दिल जिगर दोनों घायल हुए, सुना गया - दिल कुकर दोनों घायल हुए असली - आप जैसा कोई मेरी ज़िंदगी में आए तो बात बन जाए सुना गया - आप जैसा कोई मेरी ज़िंदगी में आए तो बाप बन जाए ( इसमें दुष्टता इनक्लूड रही होगी) असली - आ धूप मलूं मैं तेरे हाथों में सुना गया- आ थूक मलूं, मैं तेरे हाथों में असली - Oh Keindie Pump Up The Jame Oh Keinde, Oh Jannah Jannah सुना गया- केंदी पों, पप्पी जैम, ओ केंदी ओ जाने जाना असली - It's magic it's magic i've got the vibe that you need सुना गया- इट्स मैजिक, हाबू गोटा बाबा दूनी असली - बदन में चांदनी में अदा में रागिनी सुना गया- बदन में चांदनी में अलका में रागिनी $%^&*&^%$#@ असली - ज़िहाल-ए मिस्कीं मकुन ब-रंजिश ब हाल-ए-हिज्रा बेचारा दिल है सुना गया- @#$%^&*()(*&^%@#%$@%%#$%^%#$%$#^^%$ असली - तमाल्ली बा-अली उफ्फल दी वल्ला बंसा, तमाल्ली वा विश्मिल्लाह हताबनू वय्या सुना गया- @#$%^&*()(*&^%@#%$@%%#$%^%#$%$#^^%$ असली - रॉक योर बॉडी, रॉक योर बॉडी सुना गया- रुक क्यों गई, रुक क्यों गई असली - लाल दुपट्टा उड़ गया रे मेरा हवा के झोंके से, मुझ को पिया ने देख लिया हाय रे धोखे से सुना गया-लाल दुपट्टा उड़ गया रे मेरा हवा के झोंके से, कुछ तो पिया ने देख लिया हाय रे धोखे से असली - कजरारे कजरारे, तेरे काले काले नैना सुना गया - कचरा रे कचरा रे, तेरे काले काले नैना असली - मेरे रश्क़-ए-कमर सुना गया - मेरी लचके कमर असली - थोड़ा सा प्यार हुआ है, थोड़ा है बाकी, हम तो दिल दे ही चुके, बस तेरी हां है बाकी सुना गया - थोड़ा सा पार हुआ है, थोड़ा है बाकी असली - बन्नो तेरा स्वैगर लागे सैक्सी सुना गया - बन्नो तेरा स्वेटर लागे सैक्सी असली - सन सनन न न सन सनन मेरे जैसा ढूंढ के ला मेरा सजन सुना गया - सन सनन न न सन सनन, मेरे जैसा ढूंढ केला मेरा सजन असली - ऐ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिए सुना गया - ऐ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को धुआं कीजिए असली - जस्ट चिल चिल, जस्ट चिल सुना गया - जस्ट चेंऊं चेंऊं , जस्ट चेंऊं असली - यूं तो प्रेमी पचहत्तर हमारे सुना गया - यूं तो प्रेमी है छत पे हमारे असली - आ जा आ जा आ जा, मेरे स्वैगर वाले राजा सुना गया - आ जा आ जा आ जा, मेरे सागर वाले राजा (ये सौरभ द्विवेदी हो सकते हैं!) असली - हंसती रहे तू हंसती रहे हया की लाली खिलती रहे सुना गया - हंसती रहे तू हंसती रहे, हवा की डाली हिलती रहे अब मेरे वाले सुनिए असली - लेने तुझे ओ गोरी, आएंगे तेरे सजना मैंने सुना - लेने तुझे अघोरी, आएंगे तेरे सजना असली - वफादारी की वो रस्में, निभायेंगे हम तुम कसमें मैंने सुना - बबा-दाई की वो रस्में, निभायेंगे हम तुम कसमें असली - ये मांगा है दुआओं में, कमी न हो वफ़ाओं में मैंने सुना - ये मांगा है दुआओं में, कमीना हो वफ़ाओं में

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement