The Lallantop

माधुरी ने संजय संग फोटो शेयर की, लोग बोले- 'खलनायक 2' आने वाली है

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की. जिसमें 'खलनायक' की कास्ट नज़र आ रही है. इस फोटो में माधुरी के साथ, सुभाष घई संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
माधुरी दीक्षित की फिल्म 'खलनायक' की कास्ट को एक साथ देखकर फैन्स बहुत एक्साइटेड हैं.

साल 1993 में संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की एक फिल्म आई थी. नाम था 'खलनायक'. हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म. जिसके ना सिर्फ गाने हिट थे बल्कि डायलॉग्स तक लोगों को रटे हुए थे. आज भी इस फिल्म की अलग ही फैन फॉलोइंग है. आज के सीक्वल और फ्रेंचाइज़ वाले दौर में लोग 'खलनायक' का सीक्वल बनाने की डिमांड कर रहे है. अब माधुरी दीक्षित की एक तस्वीर ने 'खलनायक 2' की उम्मीद को और जगा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दअसल माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की. जिसमें 'खलनायक' की कास्ट नज़र आ रही है. इस फोटो में माधुरी के साथ, डायरेक्टर सुभाष घई, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर नज़र आ रहे हैं. ये लोग सुभाष घई और उनकी वाइफ मुक्ता की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर इकट्ठा हुए थे. अब इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया है कि जल्द ही 'खलनायक 2' को लेकर कोई बड़ा अपडेट आने वाला है.

माधुरी की शेयर की हुई फोटो देख एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

''गंगा, राम और बल्लू बलराम एक साथ. 'खलनायक 2' लोडिंग.''

एक यूज़र ने लिखा,

''मुझे लगता है 'खलनायक 2' आने वाली है.''

Advertisement

पिछले दिनों सुभाष घई ने भी 'खलनायक 2' को लेकर बातें की थी. एक इंटरव्यू में जब 'खलनायक 2' के बारे में उनसे पूछा गया तो सुभाष बोले,

''बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ रहा हूं कि 'खलनायक 2' को लेकर खबरें चल रही हैं. मगर बता दूं मुक्ता आर्ट्स ने अभी तक 'खलनायक 2' के लिए किसी भी एक्टर को साइन नहीं किया है. फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. पिछले तीन सालों से हम इस पर काम कर रहे हैं. हाल-फिलहाल में इस प्रोजेक्ट के फ्लोर पर आने का कोई प्लान नहीं हैं.''

'गदर 2' की सफलता के बाद भी सुभाष घई ने 'खलनायक 2' को लेकर बात की थी. कहा था कि लोगों ने 'खलनायक' के बल्लू बलराम को बहुत पसंद किया था. इसके सीक्वल को लेकर अक्सर सवाल होते हैं, तो लोगों को जल्द ही कुछ बड़ा सुनने को मिलेगा.

ये भी पढें- 'खलनायक' के किस्से, जिसके गाने 'चोली के पीछे' को बैन करने के लिए देशभर से चिट्ठियां लिखी गईं 

खैर, 'खलनायक' फिल्म की बात करें तो इसने उस वक्त कई सारे अवॉर्ड्स जीते थे. इस फिल्म का गाना 'चोली के पीछे क्या है' को अपार सफलता मिली. इसे लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई. सुभाष घई ने ये भी बताया था कि इसी गाने की वजह से 'खलनायक' को नेशनल अवॉर्ड नहीं दिया गया था. 

वीडियो: संजय दत्त वायरल वीडियो में बहुत स्मार्टली फैन को साइड लाइन करते दिख रहे हैं

Advertisement