The Lallantop

'दोस्ताना 2' वाले पंगे के बाद करण जौहर के साथ बड़ी वॉर फिल्म करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan को 20 दिन की शूटिंग के बाद Karan Johar की 'दोस्ताना 2' से निकाल दिया गया था. इस अदावत के बाद फाइनली ये दोनों लोग साथ आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
कार्तिक की कबीर खान डायरेक्टेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' का एक सीन. दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान करण और कार्तिक.

Kartik Aaryan और Karan Johar एक वॉर फिल्म पर साथ काम करने जा रहे हैं. ये उनका एक साथ पहला प्रोजेक्ट होगा. टेक्निकली दूसरा. इससे पहले कार्तिक, करण के प्रोडक्शन में बनने वाली Dostana 2 का हिस्सा थे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. मगर 20 दिन के शूट के बाद कार्तिक को फिल्म से निकाल दिया गया. कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि कार्तिक ज़्यादा पैसे मांग रहे थे. इसलिए करण ने उन्हें अपनी फिल्म से बाहर कर दिया. कार्तिक ने इन आरोपों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ये सब हवा-हवाई खबरें हैं. वो बहुत लालची आदमी हैं. मगर पैसे के लिए नहीं. अच्छी स्क्रिप्ट के लिए. बड़ा विवाद हुआ. करण और कार्तिक की बातचीत बंद रही. फिर इवेंट्स और पब्लिक प्लैटफॉर्म्स पर मिलना-जुलना शुरू हुआ. और अब ये लोग फाइनली एक बड़ी फिल्म पर साथ काम करने जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को करण जौहर और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये असल घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमे असीम अरोड़ा ने लिखा है. ये बड़ी पिक्चर बताई जा रही है. इसकी शूटिंग से पहले मजबूत तैयारी करनी पड़ेगी. जिसे प्री-प्रोडक्शन कहते हैं. ये इंडियन आर्मी से जुड़ी एक वॉर ड्रामा बताई जा रही है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे युद्ध पर आधारित है, जिसे ज़्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया. मगर ये कौन सा वॉर है, इस बारे में नहीं बताया गया. इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन होने वाला है. जिसके लिए कार्तिक को शारीरिक बदलाव करने पड़ेंगे. ये उनके करियर की पहली आउट एंड आउट एक्श फिल्म होगी. इससे पहले उन्होंने 'शहज़ादा' में थोड़ा बहुत एक्शन किया था.      

Advertisement

इस फिल्म को संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे. वो इससे पहले 'आर्या 2' और 'द नाइट मैनेजर' जैसी वेब सीरीज़ डायरेक्ट कर चुके हैं. इस फिल्म को कार्तिक आर्यन के 33वें जन्मदिन यानी 22 नवंबर को अनाउंस किया गया. फिल्म की टीम इस फिल्म की तैयारी शुरू कर चुकी है. इसकी शूटिंग 2024 में शुरू होगी. उससे पहले कार्तिक को भी अपना शेड्यूल मैनेज करना पड़ेगा. क्योंकि वो आने वाले दिनों में 'भूल भुलैया 3', 'पति पत्नी और वो 2' और 'आशिकी 3' में काम करने वाले हैं. फिलहाल कार्तिक आर्यन कबीर खान की 'चंदू चैंपियन' में काम कर रहे हैं. उसके बाद उनके खाते में हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली 'कैप्टन इंडिया' भी है. वो इतनी सारी फिल्मों के बीच करण की पिक्चर के लिए जैसे समय निकालेंगे, फिल्म को उसी हिसाब से शूट किया जाएगा. इसे 2025 में रिलीज़ किया जा सकता है. 

करण जौहर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद दो-तीन फिल्मों में लगे हुए हैं. एक तो सलमान खान वाली बिग बजट एक्शन फिल्म है, जिसे विष्णु वर्धन डायरेक्ट करेंगे. ये भी खबर आ रही है कि करण, शाहरुख खान को लेकर खुद एक बड़ी एक्शन फिल्म डायरेक्ट कर सकते हैं. मगर अभी ये दूर की कौड़ी लग रही है. इसके अलावा करण अपने प्रोडक्शन में एक दो हीरो वाली फिल्म बनाने की भी तैयारी हैं. चर्चा थी कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन को कास्ट किया जा सकता है. मगर फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है.   

Advertisement
Advertisement