दुनियाभर के सिनेमाघरों में The Legend Of Maula Jatt नाम की पाकिस्तानी फिल्म चल रही है. इंडिया में ये फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है. क्योंकि ये पाकिस्तानी फिल्म है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो चल रही है. इसमें Karan Johar, Fawad Khan स्टारर इस फिल्म को थिएटर में बैठकर देखते नज़र आ रहे हैं.
करण जौहर ने दुबई जाकर देखी फवाद खान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट'?
फिल्म देखते और सिनेमाघर से निकलते करण जौहर की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
.webp?width=360)

पहले पब्लिक को इस तस्वीर पर शक हो रहा था. लोगों ने कहा कि ये फिल्म में इंडिया में रिलीज़ ही नहीं हुई, तो करण जौहर ने कहां देख ली. इसका जवाब है- दुबई जाकर. जो लोग वहां पिक्चर देखने गए थे, उन्होंने करण की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी. एक फोटो पिक्चर चलने के दौरान की है, जिसे देख करण मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं.
जबकि दूसरी तस्वीर फिल्म के एंड क्रेडिट रोल्स के दौरान ली गई है. इस तस्वीर में करण थिएटर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. जबकि बैकग्राउंड में स्क्रीन पर 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के डायलॉग राइटर नसीर अदीब का नाम लिखा नज़र आ रहा है. वायरल हो रही इन तस्वीरों पर करण जौहर ने अब तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया है.
फवाद खान ने 'खूबसूरत' नाम की फिल्म से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू किया था. इसके बाद करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम किया. फवाद की आखिरी हिंदी फिल्म थी- 'ऐ दिल है मुश्किल', जिसे करण जौहर ने ही प्रोड्यूस किया था. इसके बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट के हिंदी सिनेमा में काम करने पर रोक लगा दी गई.
फवाद ने पिछले दिनों हिंदी सिनेमा में दोबारा काम करने के सवाल पर कहा था-
''ये सवाल ऐसा होना चाहिए कि क्या कोई और मेरे साथ काम करना चाहेगा. क्योंकि जो भी मेरे साथ काम करेगा, उस पर उंगलियां उठेंगी. मैं तो काम करके चला जाऊंगा. मगर जो लोग मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. और मुझे इस चीज़ की परवाह इसलिए है क्योंकि उन लोगों को वहीं रहना है. इसलिए दिक्कत भी उन्हें ही होगी. ठीक उसी तरह, मैं इंडिया में काम करके पाकिस्तान आऊंगा. यहां मुझे भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. लोग और सरकार क्या सोच रहे हैं, उसके भी कॉन्सीक्वेंसेज़ होंगे. इन मसलों से इतर जिन लोगों के साथ काम किया है, उनके साथ मेरे अच्छे संबंध और दोस्ती है. मैं उन लोगों से मिलना चाहूंगा. और शायद उनके साथ काम भी करूंगा.''
फवाद खान की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने दुनियाभर से 130 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ऐसा करने के साथ वो पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म में फवाद खान के के साथ माहिरा खान, हमज़ा अली अब्बासी और हुमैमा मलिक जैसे एक्टर्स ने लीड रोल किया है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है बिलाल लशारी ने.
वीडियो देखें: करण जौहर ने बताया, 'कॉफी विद करण' के गिफ्ट हैम्पर में क्या-क्या होता है?











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



