बॉलीवुड में काम करने पर बोले फवाद खान- 'जो मेरे साथ काम करेगा, उन पर उंगलिया उठेंगी'
फवाद ने कहा कि बॉलीवुड में काम करने पर उन्हें पाकिस्तान में भी नतीजे भुगतने पड़ेंगे.

पाकिस्तानी एक्टर हैं फवाद खान. 2007 में 'खुदा के लिए' नाम की पाकिस्तानी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था. उनका टीवी शो 'ज़िंदगी गुलज़ार है' भी इंडियन ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर है. फिर उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया. तीन-चार फिल्मों में काम किया. अभी नेशनल क्रश बने ही थे कि इंडिया और पाकिस्तानी के राजनीतिक टेंशन शुरू हो गई. भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी आर्टिस्ट लोगों के काम करने पर बैन लगा गया. 'ऐ दिल है मुश्किल' फवाह की आखिरी हिंदी फिल्म थी. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस मसले पर बात की. फवाह ने कहा कि वो श्योर नहीं हैं कि बॉलीवुड वाले लोग उनके साथ काम करना चाहेंगे या नहीं. क्योंकि अगर वो ऐसा करते हैं, तो उन लोगों के ऊपर उंगलियां उठेंगी.
फवाद आने वाले दिनों में 'द लिजेंड ऑफ मौला जट्ट' नाम की पाकिस्तानी फिल्म में नज़र आएंगे. इसे पाकिस्तान की 'बाहुबली' कहकर प्रमोट किया जा रहा है. इसमें उनके साथ 'रईस' फेम एक्ट्रेस माहिरा खान भी नज़र आएंगी. ये फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है. इसके प्रमोशन के सिलसिले में फवाह ने अमेरिकी एंटरटेमेंट वेबसाइट वेराइटी को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो फिर से बॉलीवुड फिल्मों में काम करेंगे. इसके जवाब में फवाद ने कहा-
इस चीज़ पर थोड़ी क्लैरिटी और विस्तार के साथ बात करते हुए फवाद ने कहा कि वो उन्हें कंफ्रंटेशन से दिक्कत है. इसलिए वो इससे बचने की कोशिश करते हैं. और उन्हें कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहिए. वो आगे कहते हैं-
फवाद ने 2014 में आई फिल्म 'खूबसूरत' से अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत की थी. आगे वो 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्म में दिखाई दिए. 2016 में आई करण जौहर डायरेक्टेड 'ऐ दिल है मुश्किल' उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी. इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था.
वीडियो देखें: 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' वो पाकिस्तानी फिल्म जिसकी तुलना GOT, और बाहुबली से हो रही है

.webp?width=60)

