The Lallantop

"शाहरुख से कैमियो करवाने की हिम्मत ही नहीं हुई": करण जौहर

करण जौहर अपनी टीम के साथ शाहरुख के पास 'ब्रह्मास्त्र' लेकर पहुंचे थे. फिल्म पर 12 से 14 दिन काम करने के बाद शाहरुख ने एक रुपया भी चार्ज नहीं किया.

Advertisement
post-main-image
करण जौहर की ज़्यादातर फिल्मों से शाहरुख किसी-न-किस क्षमता में जुड़े रहे हैं.

Karan Johar ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. उनकी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की मुंबई में कुछ स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गईं. इस मौके पर उन्होंने. शाहरुख, सलमान से जुड़े किस्से बताए. करण से पूछा गया कि शाहरुख किसी-न-किसी क्षमता में उनकी हर फिल्म से जुड़े रहे हैं. फिर ‘रॉकी और रानी’ में उनका कैमियो क्यों नहीं था. इस पर करण ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मेरी पूरी AD टीम चाहती थी कि ‘तुम क्या मिले’ गाने का बेस्ट मोमेंट होता कि रणवीर और आलिया से ट्रैक आउट करके शाहरुख और काजोल को दिखाया जाता. वो दोनों शाहरुख-काजोल की तरफ देखें और आलिया को एहसास हो कि यही सच्चा प्यार होता है. वो दोनों प्रेम के प्रतीक हैं. मेरा कहना था कि इतनी हिम्मत कहां से लाऊं? कि शाहरुख से कहूं कि ना सिर्फ एक गाने के लिए कैमियो करो बल्कि कश्मीर भी आओ. शाहरुख मुझे कभी मना नहीं करते. इसलिए मुझे पूछने से पहले चुनना पड़ता है. 

करण ने बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख के कैमियो के लिए वो टीम के साथ उनके पास पहुंचे थे. रोल सुनने के बाद शाहरुख ने कहा कि मैं करण को कैसे ना कह सकता हूं. करण ने कहा कि वो उस फीलिंग को हल्के में नहीं ले सकते. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए उन्होंने सोचा कि शाहरुख के सिवा वो ‘एक तरफा प्यार’ वाली लाइन और कोई नहीं बोल सकता था. इसलिए उन्हें अप्रोच किया गया. करण ने बताया,

Advertisement

‘रॉकी और रानी...’ के वक्त मुझे उनसे फिर से एहसान मांगने में शर्म आ रही थी. तो मैंने उसे जाने दिया. उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ को 12 से 14 दिन दिए. एक रुपया भी नहीं लिया. पूरी एनर्जी से काम किया. वो दिल से भी बादशाह हैं. 

करण ने इसी बातचीत में शाहरुख से जुड़ा एक और किस्सा साझा किया. करण ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. करण ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो और शाहरुख करीबी हो गए थे. फिल्म के गाने ‘तुझे देखा तो’ की शूटिंग चल रही थी. शाहरुख तैयार थे. काजोल का इंतज़ार हो रहा था. करण बताते हैं कि तभी अचानक से शाहरुख ने उनसे कहा कि तुम्हारी पहली फिल्म में मैं काम करूंगा. करण को लगा कि वो बस दिल रखने के लिए ऐसा कह रहे हैं. थोड़ी देर बाद काजोल भी वहां पहुंच गईं. उन्हें ये वाकया बताया गया. उन्होंने अपना नाम भी करण की पहली फिल्म के लिए दे दिया. दोनों अपनी बात पर कायम रहे और ‘कुछ कुछ होता है’ में नज़र आए.  

वीडियो: शाहरुख खान, करण जौहर और अंडरवर्ल्ड की धमकी के बीच खड़े हो गए

Advertisement

Advertisement