The Lallantop

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का सीक्वल बनेगा!

करण ने कहा , 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' स्पिन ऑफ डिज़र्व करती है'.

Advertisement
post-main-image
करण जौहर ने स्पिनऑफ को लेकर अपडेट दिया है.

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को जनता का भयंकर रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग कह रहे हैं कि करण जौहर के डायरेक्शन में बनी सबसे अच्छी फिल्म है. पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. ताज़ा अपडेट ये है कि फिल्म का सीक्वल बन सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

करण जौहर ने फिल्म कम्पैनियन से बात की. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सीक्वल को टीज़ किया. जब उनसे कहा गया कि शादी के बाद रॉकी और रानी शादी के बाद कहां रहेंगे तो करण ने कहा,

''ये आपने अच्छा सवाल किया. मुझे पक्के तौर पर लगता है कि रानी, रंधावा फैमिली के घर तो नहीं जाएगी. मुझे ये भी लगता है कि चैटर्जी फैमिली को इस बात से कोई आपत्ति नहीं होगी कि रॉकी और रानी अपने घर में मूव करें और अपनी फैमिली बनाए. अपनी अलग दुनिया बनाएं.''

Advertisement

करण ने आगे कहा,

''मेरे दिमाग में ना तो रानी, रॉकी के घर मूव करेगी और ना ही रॉकी, रानी के घर मूव करेगा. वो दोनों अपना खुद का घर बनाएंगे और उसी में रहेंगे. रानी उस घर को बनाएगी और रॉकी, उसी तरह रहेगा जैसा कि वो है.''

पार्ट 2 पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा,

Advertisement

''हमने पार्ट 2 डिस्कस किया है. हम उसके बारे में चर्चा भी कर रहे हैं. आलिया और रणवीर से इस बारे में मेरी बात हुई है. हम बात कर रहे हैं कि ये फिल्म स्पिन ऑफ डिज़र्व करती है. इसकी स्टोरी क्या होनी चाहिए. हमारे दिमाग में एक स्टोरी भी है, मगर देखिए क्या होता है.''

करण जौहर आगे जोड़ते हैं,

''ये आइडिया अभी बहुत शुरुआती है. मगर मैं सोच रहा हूं कि रॉकी और रानी दिल्ली में ही कहीं रहेंगे लेकिन अपने परिवार के साथ नहीं रहेंगे. क्योंकि उन्हें ये पता है कि भले ही बैकसीट की ड्राइविंग फैमिली करती हो, मगर फ्रंट सीट पर रॉकी और रानी ही हैं.''

खैर, स्पिन ऑफ तो अभी दूर की कौड़ी है. फिलहाल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ही लोगों को खूब पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर रही है. फिल्म ने पांचवे दिन 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की. इसने अब तक इंडिया में करीब 60.17 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 

वीडियो: रणवीर,आलिया, करण की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पहले मंडे को कितनी कमाई की?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement