The Lallantop

पीएनएस गाज़ी को डुबाने की कहानी लेकर आ रहे हैं करण जौहर

द गाज़ी अटैक फिल्म का ट्रेलर आ गया है, इसमें ओम पुरी की झलक भी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
करण जौहर और एए फिल्म्स की नई फिल्म आ रही है. करण जौहर की हालिया फिल्मों का हाल आपको पता है, पाकिस्तान कनेक्शन के कारण बड़ा बवाल कटता है, इस फिल्म में भी पाकिस्तान कनेक्शन है. लेकिन इस बार बवाल न कटेगा. फिल्म का नाम द गाजी अटैक है. फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होनी है, अभी ट्रेलर आया है. इस फिल्म में आपको राणा डग्गुबती के साथ के के मेनन, अतुल कुलकर्णी, मिलिंद गुणाजी, तापसी पन्नू भी दिखेंगे. किसी बोनस की तरह स्क्रीन पर ओम पुरी भी नज़र आते हैं. इसे भारत की पहली वॉर-एट-सी फिल्म बताया जा रहा है. om puri फिल्म में ये कहानी भारतीय पनडुब्बी S-21 के बारे में हैं. जिसे आप पाकिस्तान के पीएनएस गाजी को डुबाते देखेंगे. किस्सा 1971 का है, भारत पाकिस्तान की चर्चित चार लड़ाइयों के अलावा ये एक ऐसी कहानी का किस्सा है, जिसका जिक्र कम होता है. आईएनएस विक्रांत को डुबाने के लिए पीएनएस गाजी-71 को भेजा गया था. पीएनएस गाजी-71 अरब सागर पार करते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गई थी, इसकी लिमिट ये थी कि ये 75 दिन तक पानी के अंदर आराम से रह सकती थी. लेकिन इंडियन नेवी ने खेला कर दिया. INS विक्रांत तो सेफ रहा नेवी ने पीएनएस गाजी को डुबा दिया. पाकिस्तान अब तक कहता है गाजी को इंडिया वालों ने नहीं डुबोया था, वो खुद ही डूब गई थी. यही कहानी आप फिल्म में देखेंगे.

रंगून' के ट्रेलर में ही इतनी गलतियां!

Advertisement

Advertisement
Advertisement