The Lallantop

कंगना रनौत ने बताया, करण जौहर उनकी बायोपिक में क्या करेंगे

Kangana Ranaut ने Karan Johar की आलोचना करते हुए उन्हें 'चालू' आदमी करार दिया है.

Advertisement
post-main-image
कंगना रनौत अक्सर करण जौहर को लेकर बयान देती रहती हैं.

Kangana Ranaut अक्सर ही बॉलीवुड को लेकर और बॉलीवुड में होने वाली गुटबाज़ियों को लेकर बयान देती रही हैं. करण जौहर पर भी वो कई तरह के बयान देती आई हैं. उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा विलन बताती आई हैं. बीते दिनों वो अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन के लिए हमारे खास प्रोग्राम लल्लनटॉप बैठकी में आईं थीं. यहां भी उन्होंने करण जौहर पर बात की. अपनी बायोपिक वाले बयान को लेकर भी बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपकि में करण जौहर विलन होंगे? तो उन्होंने कहा,

''अब तो मेरी बायोपिक बड़ी होगी. अब ऐसे छोटे-मोटे, लोकल जैसे लोग उसमें विलन नहीं बनेंगे. इसको (करण जौहर) अब छोटा विलन बनाएंगे.''

Advertisement

कंगना ने कहा उनकी लाइफ में अब बड़े-बड़े विलन बनेंगे. कंगना ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में एक लाइटनेस रहती है. फिल्म इंडस्ट्री में दो बातें बोलकर निकल जाते हैं. कंगना रनौत ने अपने 'कॉफी विद करण' वाले उस एपिसोड की भी बात की. जिसमें उन्होंने करण जौहर को ही रोस्ट कर दिया था. जब कंगना से पूछा गया कि शो के बाद क्या हुआ था, करण ने उनसे क्या कहा. तो कंगना ने बताया,

''करण जौहर को अपनी करतूतें पता हैं. वो बहुत चालू हैं. उन्होंने उस वक्त ठान लिया था कि वो मुझसे इसका बदला लेंगे. पर कोई बात नहीं वो भी एक वक्त था.''

कंगना रनौत ने इसी इंटरव्यू में उन्हें टार्गेट किए जाने, उनका देश छोड़कर बाहर जाने और उनकी फिल्मों पर भी चर्चा की. कंगना ने कहा कि एक समय ऐसा भी था कि लोगों ने उनकी एक्टिंग की इतनी तारीफ की, कहा- कि वो इतनी अच्छी एक्टर हैं कि उनका बॉलीवुड में कुछ नहीं हो सकता. कंगना ने ये भी कहा कि वो इसी के बाद देश छोड़कर अमेरिका चली गई थीं.

Advertisement

ख़ैर, अब कंगना रनौत जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' इस साल 06 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: कंगना रनौत का पुतला जलाने पहुंचे किसान नेता, पुलिस ने रोका और पुतला लेकर भाग गई

Advertisement