The Lallantop

लड़ाई खत्म...अब कंगना के लिए गाने लिखेंगे जावेद अख्तर!

Kangana Ranaut और Javed Akhtar के बीच साल 2020 से ये मसला चल रहा है. जिसे फाइनली अब कोर्ट के बाहर दोनों ने आपसी सहमति से सुलझा लिया है.

Advertisement
post-main-image
कंगना ने जावेद अख्तर के साथ तस्वीर शेयर की है.

Kangana Ranaut और Javed Akhtar के बीच लंबे समय से पंगा चल रहा था. कंगना के एक बयान को लेकर जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था. 2020 से ये मामला कोर्ट में था. ताज़ा अपडेट ये है कि दोनों ने ही ये मामला सेटल कर लिया है. करीब पांच साल से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे कंगना और जावेद ने कोर्ट के बाहर इस मामले को सुलझा लिया. सिर्फ यही नहीं कंगना ने ये भी कहा कि जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म के लिए गाना भी लिखेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर जावेद अख्तर के साथ एक फोटो शेयर की. लिखा,

''आज मैंने और जावेद अख्तर जी ने अपना लीगल मैटर सुलझा लिया है. इस दौरान जावेद जी बहुत काइंड थे,  यो मेरी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए गाने भी लिखेंगे.''

kangna ranout
कंगना का पोस्ट

Advertisement

पिछले साल खबर आई कि जावेद अख्तर कंगना रौनत के खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट जारी करने की मांग कर रहे हैं. क्योंकि वो कोर्ट में कई दिनों से पेश नहीं हो रही थीं.

क्या है पूरा मामला

जिन्हें नहीं पता उन्हें बताते चलें, साल 2020 में कंगना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था. उस इंटरव्यू में कंगना ने जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि 2016 में जावेद ने उन्हें अपने घर बुलाया था. उनसे ऋतिक रोशन के परिवार से माफी मांगने के लिए कहा था. कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने ऐसा ना करने पर उनके करियर को खत्म करने की धमकी दी थी. कंगना के इन्हीं आरोपों के बाद जावेद अख्तर ने उन पर 2020 में ही मानहानि का मुकदमा किया था.  

Advertisement

इस केस के खिलाफ कंगना ने एक काउंटर कम्प्लेन दर्ज करवायी थी. जिसमें कंगना ने जावेद अख्तर पर जबरन वसूली और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया था. हालांकि इस मामले में 24 जुलाई 2023 को अंधेरी की एक मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने जावेद अख्तर के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप हटा दिए थे. इन पांच सालों में कंगना और जावेद ने एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान दिए.

जावेद ने बताया था कंगना को घर बुलाया था, तब क्या हुआ था

2023 में इंडिया टुडे में छपि एक रिपोर्ट के मुताबिक जावेद अख्तर ने बताया कि उस रात आखिर हुआ क्या था, जब कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ उनके घर आई थीं. जावेद ने बताया कि वो कंगना को नहीं जानते थे. डॉक्टर रमेश अग्रवाल नाम के उनके एक दोस्त हैं, जो कंगना के भी करीबी हैं. उनके ज़रिए जावेद अख्तर कंगना से मिले थे.

जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या कभी कंगना ने उनसे ऋतिक वाले मामले में दखल देने को कहा था. इस पर उन्होंने ना में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कंगना पहले से जानती थीं कि ये मीटिंग किस बारे में होने वाली है. जावेद के मुताबिक कंगना बातचीत के दौरान उनका कहा कुछ भी सुनने को राज़ी नहीं थीं. हालांकि उन्होंने जोड़ा कि वो वहां से नाराज़ होकर नहीं निकली थीं. 

वीडियो: कंगना रनौत ने कहा, इमरजेंसी बनाने के बाद समझ आया लोग पॉलिटिकल फिल्में क्यों नहीं बनाते

Advertisement