The Lallantop

साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बनी Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD ने 11 दिनों में इंडिया में 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
'कल्कि' का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है, इसलिए जनता भर-भर कर थिएटर पहुंच रही है.

Prabhas की Kalki 2898 AD ने बवाल काट रखा है. इसकी कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही. वीकडेज़ हो या वीकेंड, जनता भर-भर कर थिएटर में पहुंच रही है. तभी तो सिर्फ इंडिया में ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. इंटरनेशनल लेवल पर भी ये फिल्म बहुत भयंकर कमाई कर रही है. ऐसा ही रहा तो प्रभास की 'कल्कि', 'बाहुबली' और RRR के लेवल को छू लेगी. आइए बताते हैं पिक्चर ने कहां और कितनी कमाई की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'कल्कि 2898 AD' ने इंडिया में पहले दिन 95.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 11 दिन बाद ये पिक्चर तुलनात्मक रूप से बढ़िया कमाई कर रही है. दूसरे संडे यानी 11वें दिन फिल्म ने 44.35 करोड़ रुपए की कमाई की. इंडिया में इसने अब तक 501.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसमें से तेलेगु वर्जन ने 245.55 करोड़ रुपए, तमिल ने 29.8 करोड़ रुपए, हिंदी ने 212.4 करोड़ रुपए, कन्नड़ा वर्जन ने 4 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन ने 18.3 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 11दिनों में 607.2 करोड़ रुपए कमाए थे. ओवरसीज़ मार्केट में इसने अब तक 225 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

इंडिया में 'कल्कि' के हर दिन की कलेक्शन को आंकड़ों से समझें तो-

Advertisement

पहले दिन - 95.3 करोड़ रुपए 
दूसरे दिन - 59.3 करोड़ रुपए 
तीसरे दिन - 66.2 करोड़ रुपए 
चौथे दिन - 88.2 करोड़ रुपए 
पांचवे दिन - 34.15 करोड़ रुपए 
छठवें दिन - 27 करोड़ रुपए 
सातवें दिन - 22.25 करोड़ रुपए 
नौंवे दिन - 16.7 करोड़ रुपए 
दसवें दिन - 34.15 करोड़ रुपए 
ग्याराहवें दिन - 44.35 करोड़ रुपए

'कल्कि' के इंटरनेशनल कलेक्शन की बात करें तो -

यूएसए और कनाडा के कलेक्शन को मिलाकर इसने अब तक 16 मिलियन डॉलर यानी 133.5 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे. इसे समझें तो -

Advertisement

यूके  से - 13.68 करोड़ रुपये 
आयरलैंड से - 99.10 लाख 
ऑस्ट्रेलिया से - 15.36 करोड़ रुपए 
न्यूज़ीलैंड से - 1.70 करोड़ रुपए 
जर्मनी से - 1.95 करोड़ रुपए कमाए हैं.

फुटफॉल्स के मामले में भी ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. दो हफ्तों में ही इसने 2 करोड़ से ज़्यादा का फुटफॉल पा लिया. सिर्फ यही नहीं 'कल्कि' आंध्र प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. यहां इसकी कमाई की बात करें तो तेलुगु वर्जन में -

RRR ने - 396 करोड़ रुपए कमाए 
बाहुबली 2 - 307 करोड़ रुपए 
कल्कि 2898AD - 245.55 करोड़ रुपए

'कल्कि' आंध्र प्रदेश में अब तक रिलीज़ हुई तीन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है. साथ ही साल 2024 में रिलीज़ हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी 'कल्कि' ही है. जिसने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को बहुत पीछे छोड़ दिया है.

'कल्कि' उन सात फिल्मों में से एक बन गई है जिसने दूसरे ही वीकेंड में ही 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है. इसके पहले ये रिकॉर्ड बनाया है 'बाहुबली 2', RRR,'केजीएफ 2', 'गदर 2', 'जवान' और 'एनिमल' ने दूसरे वीकेंड तक आते-आते 100 करोड़ की कमाई कर डाली थी.

ख़ैर, 'कल्कि' का रिव्यू हमने किया है. जिसका वीडियो आप हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं. आपको ये फिल्म कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइएगा. 

वीडियो: 'कल्कि 2' में प्रभास के किरदार के साथ क्या होगा, नीतीश भारद्वाज ने बताया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement